विज्ञापन

'1000 गाने जो हर किसी को जरूर सुनने चाहिए' की लिस्ट में है 31 साल पुराना गाना, केएस चित्रा ने बांधा था समा

केएस चित्रा के उस गाने के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जो 1000 गाने जो हर किसी को जरूर सुनने चाहिए की लिस्ट में शामिल है.

'1000 गाने जो हर किसी को जरूर सुनने चाहिए' की लिस्ट में है 31 साल पुराना गाना, केएस चित्रा ने बांधा था समा
केएस चित्रा की आवाज और एआर रहमान के म्यूजिक ने इस गाने को बनाया सुपरहिट
नई दिल्ली:

कभी आपने सुना है कि किसी फिल्म के गाने को इतना प्यार मिला है कि'द गार्डियन' की "मरने से पहले सुनने लायक 1000 एल्बम" की लिस्ट में शामिल किया गया हो. लेकिन हम आपको 31 साल पुराने एआर रहमान के उस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका 'कहना ही क्या' है. खास बात यह है कि इस गाने को ना लता मंगेशकर, ना श्रेया घोषाल और ना ही अल्का याग्निक ने आवाज दी है, जो उस दौर की पॉपुलर सिंगर्स में से एक रही हैं. हम बात कर रहे हैं सिंगर के. एस. चित्रा की, जिनका गाया गाना "कन्नलाने" उनकी "हर किसी को सुनने लायक 1000 गाने" वाली लिस्ट में शामिल किया गया था. वहीं बॉम्बे फिल्म के इन गानों की एल्बम 15 मिलियन बिकी थी. केएस चित्रा के इस गाने का हिंदी वर्जन कहना ही क्या है, जिसे फैंस आज भी बरसात के मौसम में या सुहावने मौसम में सुनना पसंद करते हैं. 

के.एस. चित्रा को किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

Latest and Breaking News on NDTV

सिंगर के. एस. चित्रा ने चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में न सिर्फ फिल्मी गीत गाए, बल्कि अपने विनम्र स्वभाव से लोगों के दिल भी जीते. चित्रा का सपना गायिका बनना नहीं, बल्कि संगीत की एक अच्छी शिक्षिका बनने का था. हालांकि किस्मत ने उन्हें ऐसा रास्ता दिखाया कि वह भारत की सबसे सम्मानित गायिकाओं में शामिल हो गईं. के. एस. चित्रा का जन्म 27 जुलाई 1963 को केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ था. उनके पिता कृष्णन नायर स्कूल शिक्षक थे और संगीत के भी बड़े प्रेमी थे. उनकी मां शांताकुमारी भी संगीत शिक्षिका थीं. घर में शुरू से ही संगीत का माहौल था. पिता ने बचपन में ही चित्रा की आवाज की खासियत पहचान ली थी और उन्हें संगीत सीखने के लिए प्रेरित किया. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण का वो गीत, जब प्रजा के अपमान से आहत हुई थीं सीता जी, सिंगर हेमलता ने आवाज ने अमर किया सॉन्ग

टीचर बनना चाहती थीं केएस चित्रा

चित्रा पढ़ाई में भी अच्छी थीं. उन्होंने तिरुवनंतपुरम के एक स्कूल से पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने संगीत में स्नातक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान उनका लक्ष्य गायिका बनना नहीं, बल्कि संगीत की शिक्षा देना था. वह चाहती थीं कि आगे चलकर बच्चों को संगीत सिखाएं और इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाएं लेकिन उनके शिक्षकों और परिवार ने उनकी आवाज को पहचाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. साल 1978 से 1984 के बीच उन्हें भारत सरकार की नेशनल टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप भी मिली, जिसने उनके संगीत सफर को और मजबूत बनाया. 

यूं मिला संगीत की दुनिया में पहला मौका

के. एस. चित्रा को फिल्मी दुनिया में पहला बड़ा मौका मलयालम संगीतकार एम. जी. राधाकृष्णन ने दिया। साल 1979 में उन्होंने चित्रा की आवाज रिकॉर्ड की. इसके बाद धीरे-धीरे उनकी पहचान बनने लगी. साल 1982 में आई फिल्म 'केलकथा शब्दम' से उनके प्लेबैक सिंगिंग करियर की शुरुआत मानी जाती है. इसके बाद चित्रा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी समेत कई भाषाओं में हजारों गाने गाए. उनकी आवाज को लोगों ने इतना पसंद किया कि उन्हें 'केरल की कोकिला' और 'लिटिल नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' जैसे नामों से सम्मान मिला. 

एआर रहमान के साथ यह गाना हुआ खूब पॉपुलर

संगीत की दुनिया में चित्रा ने ए. आर. रहमान, इलैयाराजा, एम. एम. कीरवानी और कई बड़े संगीतकारों के साथ काम किया. हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने कई लोकप्रिय गाने दिए. फिल्म 'बॉम्बे' का गाना 'कहना ही क्या' आज भी लोगों की जुबा पर मौजूद है. चित्रा के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में छह नेशनल फिल्म अवॉर्ड शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड, राज्य सरकारों के पुरस्कार और साल 2005 में पद्म श्री तथा 2021 में पद्म भूषण जैसे बड़े सम्मान हासिल किए. साल 2001 में उन्होंने लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में भी प्रस्तुति दी. चित्रा ने जरूरतमंद और रिटायर हो चुके संगीतकारों की मदद के लिए 'स्नेहानंदना ट्रस्ट' भी शुरू किया. 

ये भी पढे़ं- दुनियाभर में Shakira के इस गाने का जलवा, 43 साल पुराने गाने ने भी दी कड़ी टक्कर, वर्ल्ड के 5 ट्रेंडिंग सॉन्ग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KS Chitra, Bollywood Songs, Bollywood Tallest Actress, Ar Rahman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com