विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2021

Jamie Lever का लहंगे में ग्लैमरस लुक देख फैन्स हुए हैरान, Photos शेयर कर बोलीं- मां बहुत खुश हो जाएंगी..

जैमी लीवर (Jamie Lever) की सोशल मीडिया पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

Jamie Lever का लहंगे में ग्लैमरस लुक देख फैन्स हुए हैरान, Photos शेयर कर बोलीं- मां बहुत खुश हो जाएंगी..
जैमी लीवर (Jamie Lever) फोटोज
  • जैमी लीवर ने शेयर कीं फोटोज
  • ग्लैमरस लुक देख फैन्स हुए हैरान
  • जॉनी लीवर की बेटी हैं जैमी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर (Johny Lever) की बेटी जैमी लीवर को भी कॉमेडी में महारथ हासिल है. वे कॉमेडी के मामले में अपने पिता से कम नहीं हैं. जॉनी लीवर जिस आसानी के साथ बॉलीवुड सितारों की मिमिक्री करते हैं, उसी तरह जैमी (Jamie Lever) भी कई सितारों की एक्टिंग कर सभी को हैरानी में डाल देती हैं. अक्सर अपने कॉमेडी वीडियो से सभी को हंसाने वालीं जैमी लीवर (Jamie Lever Video) का एक लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें देखने को मिल रही हैं.

अपनी हर पोस्ट में अधिकतर बिना मेकअप दिखने वालीं जैमी (Jamie Lever Comedy Video) इन तस्वीरों में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. तस्वीरों में जैमी ने जिस तरह से मेकअप किया है, वह उन पर बहुत जंच रहा है. जैमी ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, ‘कुछ नहीं तो मां जरूर बहुत खुश हो जाएंगी'. जैमी की इन लेटेस्ट तस्वीरों पर उनके फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने जैमी की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आप इंडियन ड्रेस में काफी खूबसूरत लगती हैं'. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘आप बहुत स्टनिंग लग रही हैं'. इस तरह से जैमी (Jamie Lever Photos) की फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

हाल ही में जैमी लीवर (Jamie Lever) का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे राखी सावंत की एक्टिंग करती नजर आई थीं. बता दें, बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन जैमी लीवर के करियर की शुरुआत साल 2012 में हुई थी. वे 'किस किस को प्यार करूं' और 'हाउसफुल 4' जैसी फिल्मों में देखी जा चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamie Lever, Jamie Lever Video, Jamie Lever Comedy Video, Jamie Lever Funny Video, Johny Lever, Jamie Lever Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com