Jailer 2 Box Office Collection Day 2: सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म ‘जेलर 2' ने सिनेमाघर में आते ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है. इस फिल्म को धड़ाधड़ एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रजनीकांत की फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई की है. पहले दिन ‘जेलर 2' ने भारत में 59.70 करोड़ रुपये नेट कमाए थे. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 125 करोड़ रुपये था. अब ‘जेलर 2' के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है.
जेलर 2 का दूसरे दिन का कलेक्शन
‘जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद दूसरे दिन भी मजबूत प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन शाम 8 बजे तक भारत में करीब 26.88 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. हालांकि यह अभी फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं, जिनमें बदलाव हो सकता है. इससे फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई बढ़कर लगभग 86.58 करोड़ रुपये हो गई है.
‘जेलर 2' की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में जबरदस्त धूम मची थी. 10 अक्टूबर से भारत में और उससे एक दिन पहले विदेश में बुकिंग शुरू हुई थी. 14 अक्टूबर तक दुनियाभर में एडवांस बुकिंग 80 करोड़ रुपये को पार कर चुकी थी. सिर्फ पहले दिन के लिए भारत में 18 लाख टिकट पहले ही बिक चुके थे, जिनसे 37 करोड़ रुपये की कमाई हुई.
भारत में 100 करोड़ के करीब फिल्म
‘जेलर 2' के मेकर्स और फैंस अब उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शुक्रवार के अंत तक रजनीकांत की यह फिल्म भारत के अंदर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ले. रजनीकांत की पिछली फिल्म ‘कूली' ने दूसरे दिन 53.50 करोड़ रुपये कमाए थे और कुल कमाई 108 करोड़ तक पहुंच गई थी. ‘जेलर 2' भी इसी रफ्तार को बनाए रखने की कोशिश में है.
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत फिर से टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं. कहानी पहली फिल्म के बाद शुरू होती है. मुथु ने वरमन को मार दिया था और अब मूर्ति तस्करी के गिरोह का खतरा उनके परिवार पर मंडरा रहा है. परिवार को अभी भी नहीं पता कि उन्होंने सबको सुरक्षित रखने के लिए क्या-क्या किया. मुथु सुपरमार्केट सुपरवाइजर के रूप में सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अतीत फिर से उनका पीछा करता है.
यह भी पढ़ें | Drishyam 3 की आंधी खत्म, थलाइवा की Jailer 2 के तूफान ने मचाया गदर, पहले दिन की ओपनिंग से 14 फिल्मों को पछाड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं