विज्ञापन

Jailer 2 Box Office Collection Day 1: 75 की उम्र में रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर राज, जेलर 2 की बंपर ओपनिंग, कमाए इतने करोड़

Jailer 2 Box Office Collection Day 1: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दे डाली है. इस फिल्म का क्रेज काफी समय से बना हुआ है. ऐसे में 75 साल के रजनीकांत की फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Jailer 2 Box Office Collection Day 1: 75 की उम्र में रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर राज, जेलर 2 की बंपर ओपनिंग, कमाए इतने करोड़
Jailer 2 Box Office Collection Day 1: 75 की उम्र में रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर राज, जेलर 2 की बंपर ओपनिंग
NDTV

Jailer 2 Box Office Collection Day 1: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दे डाली है. इस फिल्म का क्रेज काफी समय से बना हुआ है. ऐसे में 75 साल के रजनीकांत की फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. फिल्म ने अपने पहले हिस्से जेलर के पहले दिन के भारत कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने देश-विदेश में अच्छी कमाई की है. 

जेलर 2 करने वाली तगड़ी ओपनिंग

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेलर 2 तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शुमार होने जा रही है. रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड बना दिए थे. भारत में एडवांस बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू हुई थी. कुछ विदेशी बाजारों में तो एक दिन पहले ही टिकट बिकने शुरू हो गए थे.

बुधवार शाम तक जेलर 2 ने दुनिया भर में एडवांस बुकिंग से 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी थी, रात के शोज को जोड़ दिया जाए तो रजनीकांत की फिल्म 100 करोड़ के आसपास ओपनिंग करने वाली है. अगर ऐसा होता है तो जेलर 2 इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन जाएगा और अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 को पीछे छोड़ देगी. हालांकि यह फिल्म के अभी अनुमानित आंकड़े हैं. 

इन फिल्मों को तोड़ा रिकॉर्ड

जेलर 2 ने सिर्फ भारत में पहले दिन के लिए 18 लाख टिकट बिके, जिससे करीब 37 करोड़ रुपये जुटे. रिलीज वाले दिन दोपहर 4 बजे तक फिल्म ने भारत में नेट 27.77 करोड़ रुपये कमा लिए. यह आंकड़ा पहले जेलर, गोट, विक्रम और जाना नायगन जैसी बड़ी तमिल फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन से भी आगे है.

2023 में आई जेलर फिल्म ने भारत में पहले दिन नेट 29.39 करोड़ और ग्रॉस 34.68 करोड़ रुपये कमाए थे. दुनिया भर में उसका पहला दिन का कलेक्शन करीब 96.36 करोड़ रुपये रहा था. जेलर 2 जल्द ही उस आंकड़े को भी पार कर सकती है.

जेलर 2 के बारे में

जेलर 2 का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है. रजनीकांत ने इस सीक्वल के लिए हां कही, जबकि पहले वे कई हिट फिल्मों के सीक्वल से इनकार कर चुके हैं.

फिल्म में रजनीकांत फिर से टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं. इस बार उन्हें नए खलनायकों का सामना करना पड़ रहा है. राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक पहले हिस्से वाले किरदार में वापस आए हैं. नए कलाकारों में एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना शामिल हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ के खास कैमियो भी हैं. संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है.

यह भी पढ़ें | जेलर 2 की जान हैं ये पांच एक्टर, पाचों की उम्र 60 से पार, फिल्म में दिखाया है जबरदस्त एक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jailer 2 Box Office Collection, Jailer 2 Advance Booking, Jailer 2 Box Office Prediction, Jailer 2 Box Office, Jailer 2 Advance Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com