Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: अजय देवगन की दृश्यम 3 की चर्चा बॉक्स ऑफिस पर पिछले 13 दिनों से खूब हो रही है, जिसने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि अब 15 अक्टूबर को थलाइवा यानी सुपरस्टार रजनीकांत की मचअवेटेड फिल्म जेलर 2 ने दस्तक दे दी है, जिसकी चर्चा पिछले काफी दिनों से एडवांस बुकिंग के मामले में हो रही थी. वहीं कहा जा रहा था कि यह फिल्म पहले दिन 120 करोड़ की ओपनिंग अपने नाम करेगी. हालांकि जेलर 2 के इस बॉक्स ऑफिस तूफान से पहले दृश्यम 3 ने भी एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए 13वें दिन अच्छी कमाई हासिल की है.
दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 13वें दिन 14,717 शोज से दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में नेट 328.75 करोड़ और ग्रॉस 394 करोड़ पहुंच गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 509 करोड़ तक पहुंच गई है, जिसमें ओवरसीज ग्रॉस 115 करोड़ का हुआ है.
यह भी पढ़ें | लोलो का 262 एपिसोड का 22 साल पुराना टीवी सीरियल, करिश्मा कपूर बनी थीं 67 साल की बिजनेसवुमन, अनु मलिक का गाना
दृश्यम 3 का 13 दिनों का कलेक्शन
पहला दिन- 62 करोड़
दूसरा दिन - 53.50 करोड़
तीसरा दिन- 61 करोड़
चौथा दिन- 21 करोड़
पांचवा दिन 19.50 करोड़
छठे दिन- 15.50 करोड़
सातवें दिन -13 करोड़
पहले हफ्ते का कलेक्शन- 245.50 करोड़
आठवें दिन 14.50 करोड़
नौंवे दिन 26.50 करोड़
दसवें दिन 22.50 करोड़
ग्यारवें दिन- 6 करोड़
ब्हारवें दिन 8.50 करोड़
तेहरवें दिन- 5.25 करोड़
दृश्यम 3 के बारे में
120 करोड़ के बजट में बनीं 'दृश्यम' 3 दृश्यम फ्रेंचाइजी का हिस्सा है, जिसमें विजय अपने परिवार को बचाने के लिए हर बार बेहद सोच-समझकर कदम उठाता है और मुश्किल हालात में भी ऐसा रास्ता खोजता है जिससे पुलिस और कानून की पकड़ से परिवार को बचाया जा सके. दृश्यम 3 यानी 'दृश्यम : द कन्क्लूजन' में अजय देवगन और श्रेया सरन के अलावा तब्बू, जयदीप अहलावत, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकार भी हैं. 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' इसी नाम की मलयालम फिल्म का हिंदी रूपांतरण है. इस कहानी को तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी बनाया जा चुका है. हिंदी फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों के बाद अब तीसरी फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों के बीच दिलचस्पी बनी हुई है. 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर से सिनेमाघरों में उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें | सलमान खान ने पापा सलीम खान के साथ शेयर की ढेर सारी तस्वीरें, लिखा- बाप बाप होता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं