विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2018

जाह्नवी कपूर और ईशान हुए ट्रोल, मुंबई पुलिस ने कुछ यूं दिया करारा जवाब

मुंबई पुलिस ने फिल्म 'धड़क' के एक संवाद का इस्तेमाल आम जन के बीच सड़क सुरक्षा फैलाने में किया है.

जाह्नवी कपूर और ईशान हुए ट्रोल, मुंबई पुलिस ने कुछ यूं दिया करारा जवाब
मुंबई पुलिस ने शेयर की थी ऐसी तस्वीर
  • जाह्नवी-ईशान हुए ट्रोल
  • मुंबई पुलिस ने शेयर की थी तस्वीर
  • जाह्नवी ने भी किया सपोर्ट
नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने फिल्म 'धड़क' के एक संवाद का इस्तेमाल आम जन के बीच सड़क सुरक्षा फैलाने में किया है. मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार को धड़क के संवाद वाली एक तस्वीर साझा कि, जिसमें ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर नजर आ रहे हैं. इसमें जाह्नवी, ईशान से कह रही है, "क्या नाटक कर रहा है.. मुझे देख क्यों नहीं रहा." इस तस्वीर में ट्रैफिक सिग्नल की लाइट भी लगी है. तस्वीर के साथ लिखा है, "ट्रैफिक सिग्नलों के भावनात्मक संदेश को कमतर मत समझिए. इसकी नजरअंदाजी करने पर ई-चालान भी कट सकता है."

को-स्टार के साथ रोमांटिक हुईं श्रीदेवी की बेटी, Video में कैद हुई 'धड़क' कपल की केमिस्ट्री
मुंबई पुलिस के इस ट्वीट को काफी लोगों ने सराहा, जिसमें खुद जाह्नवी और ईशान भी शामिल हैं. जाह्नवी ने इसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए लिखा कि वह इससे खुश हैं. 'धड़क' साल 2016 की मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है. यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी.
 
janhvi kapoor

YouTube पर छाया जाह्नवी-ईशान का रोमांटिक अंदाज, 84 लाख बार देखा गया Video

बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'धड़क' में जाह्नवी की जोड़ी शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर के साथ जम रही है. धड़क के टाइटल ट्रैक में जाह्नवी और ईशान की जोड़ी कमाल की लग रही हैं. दोनों स्टार्स प्यार में डूबे दिखाई दे रहे हैं. गाने में जाह्नवी की सादगी और ईशान की शरारतें आपका मन-मोह लेगी. 'धड़क' के टाइटल ट्रैक को अजय गोगावले और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है. इसका म्यूजिक अजय और अतुल ने कम्पोज किया है. जबकि लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य की है. 

VIDEO: जब ईशान खट्टर और जाह्नवी संग सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए फैन्स


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट आईएएनएस से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jahnvi Kapoor, Ishaan Khattar, Mumbai Police, Dhadak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com