विज्ञापन
This Article is From May 31, 2018

कुछ ऐसे मस्ती करती हुईं नजर आईं जैकलीन फर्नांडिज, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड डिवा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' अगले महीने ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है.

कुछ ऐसे मस्ती करती हुईं नजर आईं जैकलीन फर्नांडिज, वीडियो इंटरनेट पर वायरल
जैकलीन फर्नांडिज
  • जैकलीन ने कुछ ऐसे की मस्ती
  • 'रेस 3' में सलमान के साथ आएंगी नजर
  • 15 जून को रिलीज होगी फिल्म
नई दिल्ली: बॉलीवुड डिवा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' अगले महीने ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है. लीड एक्टर सलमान खान के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है. इस फिल्म के ट्रेलर और गाने रिलीज किये जा रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर जैकलीन की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए हैं. हमेशा अपने क्यूट स्माइल के साथ खुश नजर आने वाली जैकलीन का एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब देखा जा रहा है. इस गाने में वह व्हाइट कलर के स्कर्ट में किसी बात पर हंसते हुए किसी की नकल करती हुईं दिखाई दे रही हैं.

'रेस 3' का सबसे बड़ा धमाका, सलमान खान ने डांस फ्लोर पर लगाई आग... देखें VIDEO
 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on


जैकलीन का ये दिलकश अंदाज आपको काफी आकर्षित कर सकता है. बता दें 'किक' की सफलता के बाद, सलमान खान और जैकलीन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार एक्शन थ्रिलर में एक साथ नज़र आने वाली है. फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे कलाकार शामिल हैं.

सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया गया है. 'रेस 3' को रेमो डीसूजा ने डायरेक्ट किया है. सलमान खान की 'रेस 3' ईद यानी 15 जून को रिलीज होगी.

VIDEO: रेस 3 के ट्रेलर लांचिंग पर सलमान और बॉबी


 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacqueline Fernandez, Race 3, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com