विज्ञापन

26 साल के गोविंदा की 1989 में रिलीज हुई थीं 14 फिल्में, 2 सुपरहिट और 12 फ्लॉप, दोनों हिट फिल्मों में थी 'जुम्मा गर्ल' हीरोइन

1989 में सिर्फ 26 साल के गोविंदा की 14 फिल्में रिलीज हुई थीं. इनमें 2 सुपरहिट रहीं और 12 फ्लॉप हो गईं. सबसे दिलचस्प बात ये थी कि दोनों हिट फिल्मों में उनके साथ वही हीरोइन नजर आईं, जिन्हें बाद में 'जुम्मा गर्ल' के नाम से पहचान मिली.

26 साल के गोविंदा की 1989 में रिलीज हुई थीं 14 फिल्में, 2 सुपरहिट और 12 फ्लॉप, दोनों हिट फिल्मों में थी 'जुम्मा गर्ल' हीरोइन
26 साल के गोविंदा की 1989 में रिलीज हुई थीं 14 फिल्में,2 सुपरहिट 12 फ्लॉप
NDTV

एक दौर था जब बॉलीवुड में किसी स्टार की साल में 3 या 4 फिल्में रिलीज होना भी बड़ी बात मानी जाती थी. लेकिन 80 के दशक के आखिर में एक ऐसा चेहरा था, जो हर कुछ दिनों में बड़े पर्दे पर नजर आ रहा था. सिनेमाघरों के बाहर उसके पोस्टर बदलते थे, लेकिन नाम वही रहता था. ऐसा लग रहा था कि ये साल पूरी तरह उसी स्टार के नाम होने वाला है. फिर जब पूरे साल का हिसाब हुआ, तो नतीजा ऐसा निकला जिसने हर किसी को चौंका दिया. सिर्फ 26 साल के गोविंदा की 1989 में बैक टू बैक 14 फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन इनमें सिर्फ 2 सुपरहिट बन सकीं. सबसे दिलचस्प बात ये रही कि दोनों हिट फिल्मों में उनके साथ वही हीरोइन थीं, जिन्हें बाद में पूरी दुनिया 'जुम्मा गर्ल' के नाम से पहचाना गया.

एक साल में 14 फिल्मों का रिकॉर्ड

1986 में फिल्मी सफर शुरू करने वाले गोविंदा ने बहुत कम वक्त में खुद को बॉलीवुड के सबसे बिजी कलाकारों में शामिल कर लिया था. 1989 में उनकी 14 फिल्में फर्ज की जंग, जेंटलमैन, दो कैदी, आखिरी बाजी, पाप का अंत, घराना, बिल्लू बादशाह, जंगबाज, आसमान से ऊंचा, ताकतवर और दूसरी फिल्में रिलीज हुईं. एक कलाकार के लिए एक ही साल में इतनी फिल्में रिलीज होना अपने आप में बड़ी बात थी, लेकिन इनमें से ज्यादातर फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं हो सकीं.

सिर्फ 2 फिल्मों ने बदली पूरी कहानी

जब लगातार फिल्में उम्मीद के मुताबिक नहीं चलीं, तब साल की दो फिल्मों ने पूरा खेल बदल दिया. पहली फिल्म थी गैर कानूनी, जिसमें गोविंदा के साथ श्रीदेवी, शशि कपूर और किमी काटकर नजर आईं. दूसरी थी जैसी करनी वैसी भरनी, जिसमें गोविंदा और किमी काटकर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं और गोविंदा के करियर को बड़ा सहारा मिला.

आखिर कौन थीं वो 'जुम्मा गर्ल'

जिस हीरोइन ने गोविंदा की दोनों सुपरहिट फिल्मों में काम किया, वो थीं किमी काटकर. बाद में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म हम के सुपरहिट गाने जुम्मा चुम्मा दे दे ने उन्हें 'जुम्मा गर्ल' की पहचान दिलाई. दिलचस्प बात ये है कि 1989 उनके लिए भी काफी बिजी साल था और उनकी कई फिल्में उसी दौरान रिलीज हुई थीं.

फ्लॉप फिल्मों के बाद भी नहीं रुकी रफ्तार

12 फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद भी गोविंदा ने हार नहीं मानी. अगले ही साल उन्होंने स्वर्ग जैसी बड़ी हिट दी और फिर राजा बाबू, कुली नंबर 1 और हीरो नंबर 1 जैसी फिल्मों के साथ 90 के दशक के सबसे बड़े कॉमेडी स्टार बन गए. यही वजह है कि 1989 आज भी उनके करियर का सबसे अनोखा और यादगार साल माना जाता है.

ये भी पढ़ें: 'बंटवारा 1947' के बाद सनी देओल और आमिर खान के बीच है अनबन, राजकुमार संतोषी बताई पूरी सच्चाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Govinda 1989 Films, Govinda Superhiit Movies, Jaisi Karni Waisi Bharnii, Govinda  90s Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com