विज्ञापन

फिल्मों से दूर इमरान खान सोशल मीडिया पर किन मुद्दों के लिए उठा रहे थे आवाज? अब भारत छोड़ने का नोटिस

एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है. बता दें कि वो पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर भी सामाजिक मुद्दों को लेकर के अपनी राय रखते नजर आए हैं.

फिल्मों से दूर इमरान खान सोशल मीडिया पर किन मुद्दों के लिए उठा रहे थे आवाज? अब भारत छोड़ने का नोटिस
इमरान खान काफी समय से सोशल मुद्दों पर रख रहे थे अपना राय
Instagram
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में एक समय पर अपनी रोमांटिक फिल्मों से पहचान बनाने वाले इमरान खान इन दिनों फिर से चर्चा में आ गए हैं. लेकिन इस बार खबरों में आने की वजह उनकी कोई आने वाली फिल्म या कमबैक नहीं बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट और विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेना वजह बना है. पिछले कुछ महीनों से इमरान छात्रों के मुद्दों, परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और विरोध करने के अधिकार जैसे टॉपिक्स पर अपना नजरिया व्यक्त करते नजर आए. हाल ही में वो सीजेपी प्रदर्शन में पहुंचे, जहां पर पुलिस ने उनको डीटेन कर लिया था. उन्होंने पुलिस वैन में बैठकर अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की और उनका वीडियो भी काफी वायरल हुआ. अब मुंबई पुलिस की ओर से उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. 

NEET विवाद में छात्रों के समर्थन में आए इमरान

इमरान खान के सोशल मीडिया पर नजर डालें तो जुलाई 2012 में NEET विवाद को लेकर वो अपना नजरिया बताते नजर आए हैं. 16 जुलाई को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए स्टूडेंस का समर्थन किया था. उनका कहना था कि अगर छात्रों से परीक्षा में ईमानदारी की उम्मीद की जाती है, तो परीक्षा कराने वाली संस्थाओं को भी जवाबदेह होना चाहिए. उन्होंने इस मुद्दे को छात्रों के भविष्य से जोड़कर देखा. उन्होंने सोनम वांगचुक के आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांगों को लेकर भी अपना नजरिया व्यक्त करते हुए समर्थन जताया था.

यह भी पढ़ें | आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुए, सोशल मीडिया पर भी रखी बात

बता दें कि मुंबई में 23 जुलाई को शिवाजी पार्क में वो छात्रों के समर्थन में भी शामिल हुए थे. जहां पर वो वहां पर बैठे प्रदर्शनकारियों के साथ चलते और उनसे बातचीत करते नजर आए.  उन्होंने इस मुद्दे को छात्रो के भविष्य से जोड़ा. वहीं अब हाल ही में वो अक्टूबर में भी इसी तरह के एक प्रदर्शन में शामिल हुए. 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वो प्रदर्शन करने पहुंचे, जहां पर पुलिस ने उनको हिरासत में लिया. इसके बाद इंस्टाग्राम पर पुलिस वैन के अंदर की अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘Apparently I'm going for a drive.'

अब मिला भारत छोड़ने का नोटिस

15 अक्टूबर 2026 को उनको मुंबई पुलिस की तरफ से भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. बता दें कि इमरान खान के पास अमेरिका की नागरिकता है और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने उनके खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की थी. उनके सोशल मीडिया की बात करें तो वो बीते काफी समय से वो सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Khan, Bollywood, Hindi News, Ndtv Hindi, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com