विज्ञापन
This Article is From Feb 29, 2020

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर गूंजा, 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...को', तो बॉलीवुड डायरेक्टर ने कही ये बात

कुछ लोगों ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (Rajiv Chowk Metro Station) के अंदर लगाई 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...को' के नारे, तो बॉलीवुड डायरेक्टर ने यूं किया रिेएक्ट.

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर गूंजा, 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...को', तो बॉलीवुड डायरेक्टर ने कही ये बात
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का वीडियो हुआ वायरल
  • राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के अंदर लगे भड़काऊ नारे
  • बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

दिल्ली में जहां नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही. वहीं, अब दिल्ली के मेट्रो स्टेशन राजीव चौक (Rajiv Chowk) के अंदर भी कुछ लोगों की भीड़ 'देश के गद्दारों को, गोली मारो...को' के नारे लगाती दिखाई दी, इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्रिटिज भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. 
 

नोरा फतेही को बैली डांसिंग में टक्कर देने आई ये लड़की, मलाइका अरोड़ा भी रह गईं हैरान, बोलीं- नशा है...देखें Video

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "यह आदर्श नहीं हो सकता." ओनिर (Onir) के अलावा फिल्ममेकर विपिन शर्मा (Vipin sharma) ने भी राजीव चौक के इस वीडियो को लेकर ट्वीट किया है और साथ ही उन्होंने नाराजगी जताई है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "आप सोच रहे होंगे कि यह एक निश्चित दृष्टिकोण के साथ निश्चित समूह द्वारा किया गया है. लेकिन अगर इसको प्रोत्साहित किया जाएगा तो यह एक ट्रेंड बन जाएगा."

'दस बहाने' सॉन्ग ने फिर से मचाई धूम, तो गीतकार पंछी जलोनवी ने यूं जताई खुशी


विपिन शर्मा (Vipin Sharma) ने आगे लिखा, "इस गुंडागर्दी को और बख्शा नहीं जाना चाहिए. ये सोचते हैं कि इनको कुछ भी करने और किसी को भी मारने की छूट है. यहां तक कि खुद को, मुझको और आपको भी." बीते दिनों दिल्ली में दंगा होने के बाद कई लोगों की जान चल गई और सरकारी संपत्ति का भी काफी नुकसान हुआ. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajiv Chowk, Rajiv Chowk Metro Station, Inflammatory Slogans At Rajiv Chowk Metro Station, Kapil Mishar, Citizenship Amendment Act, Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com