विज्ञापन

2027 में लौट रही आइस एज बॉइलिंग पॉइंट, इस दिन होगी रिलीज, टीजर में दिखा जबरदस्त धमाल 

आइए एज का टीजर ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हो गया है, जो 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में आएगी. 

2027 में लौट रही आइस एज बॉइलिंग पॉइंट, इस दिन होगी रिलीज, टीजर में दिखा जबरदस्त धमाल 
आइस एज 2027 में होगी रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

आइकॉनिक झुंड के रोमांच के मचअवेटेड अगले अध्याय आइस एज: बॉइलिंग पॉइंट _का बिल्कुल नया टीजर ट्रेलर और पोस्टर अब रिलीज हो चुका है. यह फिल्म 5 फरवरी 2027 को अंग्रेजी और हिंदी में केवल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मैमथ, सेबर-टूथ टाइगर, स्लॉथ और ढेर सारी प्रागैतिहासिक अफरा-तफरी से भरी दुनिया में लौटने के लिए तैयार हो जाइए! अब तक की सबसे लोकप्रिय एनिमेटेड फ्रेंचाइजी में से एक आइस एज आधिकारिक तौर पर आइस एज: बॉइलिंग पॉइंट के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है, और इसका उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. 

आइस एज के टीजर में क्या है खास 

CinemaCon में अपनी पहली झलक से दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा करने के बाद, निर्माताओं ने अब टीजर ट्रेलर और पोस्टर जारी कर दिया है, जो प्रशंसकों को फिल्म की एक और रोमांचक झलक दिखाता है. टीजर में मैनी (आवाज: रे रोमानो), डिएगो (आवाज़: डेनिस लेरी), सिड (आवाज़: जॉन लेगुइज़ामो), बक (आवाज़: साइमन पेग) और एली (आवाज़: क्वीन लतीफा) एक बार फिर साथ नज़र आते हैं. इनके साथ प्रशंसकों के चहेते स्क्रैट, क्रैश, एडी और बेबी स्क्रैट भी लौट रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- भाबीजी घर पर हैं 2.0 हुआ फ्लॉप, विभूति ने जताई थी आपत्ति, आसिफ शेख ने कहा- ऊपर से ऑर्डर आया

आइस एज की रिलीज डेट

इस बार यह प्यारा झुंड एक ज्वालामुखी विस्फोट के कारण हवा में उछलकर डायनासोर और लावा से भरे एक शानदार रोमांचक सफर पर निकल पड़ता है, जहां वे पहले से कहीं अधिक खतरनाक लॉस्ट वर्ल्ड की गहराइयों तक पहुंचते हैं. जॉन डॉनकिन के निर्देशन में बनी यह फिल्म मज़ेदार हादसों और उस खास हास्य से भरपूर है, जिसे आइस एज के प्रशंसक हमेशा से पसंद करते आए हैं. आइस एज: बॉइलिंग पॉइंट एक यादगार पारिवारिक मनोरंजन का वादा करती है. वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित आइस एज: बॉइलिंग पॉइंट  5 फरवरी 2027 को अंग्रेजी और हिंदी में केवल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- सलमान खान की हीरोइन की 4 फोटो, साउथ की दिव्या भारती का मिला टैग, परिवार के लिए छोड़ा 100 फिल्मों का करियर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com