विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2020

ऋतिक रोशन ने समुद्र में इस अंदाज में ली सेल्फी, फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर समुद्र में खड़े होकर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं.

ऋतिक रोशन ने समुद्र में इस अंदाज में ली सेल्फी, फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फोटो देख फैंस ने की तारीफों की बारिश
  • ऋतिक रोशन के लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
  • समुद्र में सेल्फी लेते नजर आए एक्टर
  • ऋतिक रोशन की फोटो हुई वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज से भी लोगों का खूब दिल जीता है. उनकी फोटो हो या वीडियो, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा जाती है. ऐसा ही हाल उनकी एक फोटो को लेकर भी देखने को मिला. इस फोटो में ऋतिक रोशन समुद्र में सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. इस फोटो में ऋतिक रोशन के साथ उनके बॉडीगार्ड भी नजर आ रहे हैं. फोटो में ऋतिक रोशन का अंदाज काफी कूल लग रहा है. इससे पहले ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने तौलिये को लुंगी की तरह पहना हुआ था. 

कपिल शर्मा के शो पर 'रामायण' के लक्ष्मण ने खोला राज, बोले- हनुमान जी पंजाबी थे!...देखें Video

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "मैन ऐट सी..." ऋतिक रोशन की इस फोटो पर किसी ने फायर इमोजी तो किसी ने हार्ट के जरिए अपने रिएक्शन दिए हैं. बता दें कि इससे पहले भी ऋतिक रोशन की कुछ फोटो ने सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींचा था. दुबई से जुड़ी इन फोटो में ऋतिक रोशन रेड टी-शर्ट और तौलिया पहने नजर आ रहे थे. इसके अलावा उन्होंने एक ही पैर में जुराब पहनी हुई थी. इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि इस फैशन की प्रेरणा उन्हें बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से मिली है. 

अक्षय कुमार ने Photo शेयर कर किया फैंस से सवाल, बोले- फिल्म प्रमोशन के लिए यहां जरूर आता हूं, अंदाजा लगाओ?

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) बीते साल 'वॉर' (War) में मुख्य भूमिका अदा करते नजर आए थे. उनकी इस फिल्म ने दर्शकों का दिल तो जीता ही, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की थी. 'वॉर' में ऋतिक रोशन के साथ-साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे, फिल्म में दोनों की जोड़ी सबको काफी पसंद आई थी. इसके अलावा ऋतिक रोशन 'सुपर 30' में भी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई दिए थे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrithik Roshan, Hrithik Roshan Pool Look, Hrithik Roshan In Sea, Hrithik Roshan At Sea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com