विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2023

'रॉकेट बॉयज 2' की स्क्रीनिंग में सबा आजाद के साथ दिखे ऋतिक रोशन, VIDEO देख लोगों ने बताया कंगना रनौत की कॉपी

रॉकेट बॉयज 2 की स्क्रीनिंग की बात करें तो ऋतिक रोशन और सबा आजाद के अलावा रजिम सर्भ, इश्वाक सिंह, रेजिना कैसेंड्रा को स्पॉट किया गया है. लेकिन ऋतिक और सबा ने साथ में एंट्री करके लोगों का ध्यान खींच लिया है.

सबा आजाद संग स्क्रीनिंग पर पहुंचे ऋतिक रोशन
नई दिल्ली:

ऋतिक रोशन और उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद चर्चा में रहते हैं. जहां दोनों डिनर डेट या एयरपोर्ट पर स्पॉट होते हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर दोनों की चर्चा फैंस के बीच मजेदार टॉपिक बन जाता है. इसी बीच पॉपुलर कपल  शुक्रवार को मुंबई में रॉकेट बॉयज सीजन 2 की स्क्रीनिंग में शामिल हुआ, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. हाथों में हाथ डाले ऋतिक रोशन और सबा आजाद को देख फैंस पैपराजी की विडियो पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं कुछ लोग कपल की तुलना कंगना रनौत से करने लग गए हैं. 

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ऋतिक रोशन को रॉकेट बॉयज 2 की स्क्रीनिंग पर ब्लैक ब्लेज़र के साथ मैचिंग ब्लैक शर्ट और ब्लैक ट्राउज़र लुक में देखा गया. जबकि सबा रेट्रो वाइब वाले लुक में वाइट कलर की ड्रैस और खूबसूरत हेयरस्टाइल में दिखीं. इतना ही नहीं दोनों पैपराजी के लिए साथ में पोज देते हुए भी नजर आए.

इस वीडियो को देखकर फैंस दोनों की कैमेस्ट्री की जहां तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग सबा को कंगना रनौत की कॉपी बताते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कंगना वाइब्स आ रही हैं. दूसरे ने लिखा- वह कंगना रनौत जैसी लग रही हैं. 

8g9n1pqo

बता दें, ऋतिक और सबा ने कथित तौर पर पिछले साल की शुरुआत में एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया था. वहीं सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाह तब शुरू हुई जब दोनों को पार्टी और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया. वहीं एक्टर द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में सबा आजाद भी शामिल होती नजर आईं. हालांकि दोनों के एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट होते ही कपल के रिश्ते पर मोहर भी लग गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saba Azad, Hrithik Roshan, Hrithik Roshan Saba Azad, Hrithik Roshan Film, Hrithik Roshan Girlfriend, Hrithik Roshan Kangana Ranaut, Saba Azad Kangana Ranaut, Bollywood, Rocket Boys 2, Rocket Boys 2 Screening, Rocket Boys 2 Movie, Bollywood News In Hindi, Ndtv Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com