विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2020

टाइगर श्रॉफ के समरसॉल्ट Video पर ऋतिक रोशन का आया रिएक्शन, कमेंट कर कही ये बात...

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के समरसॉल्ट वीडियो पर उनके को-एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने रिएक्शन दिया है.

टाइगर श्रॉफ के समरसॉल्ट Video पर ऋतिक रोशन का आया रिएक्शन, कमेंट कर कही ये बात...
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का वीडियो हुआ वायरल
  • टाइगर श्रॉफ का वीडियो हुआ वायरल
  • ऋतिक रोशन ने वीडियो पर किया कमेंट
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपने स्टंट और डांस को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में टाइगर (Tiger Shroff Video) समरसॉल्ट लगाते नजर आ रहे हैं. टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो पर फैन्स तो खूब कमेंट कर ही रहे हैं, साथ ही साथ सेलेब्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्टर और उनके को-एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी कमेंट किया है. 

अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से मांगी माफी, बोले- मैं जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा हूं, ऐसे मैं...


टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के इस वीडियो पर एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने कमेंट करते हुए लिखा, "सो कूल." बता दें, टाइगर और ऋतिक फिल्म 'वॉर (War)' में एक साथ नजर आए थे. इन दोनों की ये फिल्म सुपरहिट रही थी. वहीं, टाइगर और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की जल्द ही फिल्म 'बागी 3 (Baaghi 3)' रिलीज होने वाली है. एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है.

Dabboo Ratnani's 2020: कियारा आडवाणी, भूमि पेडनेकर और कृति सैनन का धांसू अंदाज, वायरल हुईं Photos


फिल्म 'बागी 3 (Baaghi 3)' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद भी आया था. बता दें, टाइगर और श्रद्धा की जोड़ी फिल्म 'बागी' में भी साथ नजर आई थी, वह फिल्म सुपरहिट रही थी. हालांकि, 'बागी 2' में टाइगर एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) के साथ जोड़ी बनाते दिखे थे. 'बागी 3 (Baaghi 3)' इस साल 6 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसमें टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित और अहमद खान निर्देशित है. यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज होगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Tiger Shroff Somersault Video Viral, Tiger Shroff Video Viral, Hrithik Roshan Reaction On Tiger Shroff Video, Hrithik Roshan Comment On Tiger Shroff Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com