विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2019

Housefull 4 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' का चौथे दिन तूफान, कमा डाले इतने करोड़

Housefull 4 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) सिनेमाघरों में लगातार धमाल पर धमाल मचा रही है.

Housefull 4 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' का चौथे दिन तूफान, कमा डाले इतने करोड़
Housefull 4 Box Office Collection: अक्षय कुमार (Askhay Kumar) की फिल्म ने मचाया धमाल
  • अक्षय कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
  • पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है 'हाउसफुल 4'
  • समीक्षकों की उम्मीदों पर नहीं खरी उतर पाई फिल्म
नई दिल्ली:

Housefull 4 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'हाउसफुल 4'  (Housefull 4) सिनेमाघरों में लगातार धमाल पर धमाल मचा रही है. फिल्म के शानदार प्रदर्शन ने इसकी कमाई में तेजी ला दी है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक अक्षय कुमार की कॉमेडी से भरपूर 'हाउसफुल 4' ने बीते दिन 31 से 32 करोड़ की कमाई की है, जो कि अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है. इस लिहाज से फिल्म ने चार दिनों में ही 82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. 'हाउसफुल 4' की इस  रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि फिल्म यह हफ्ता पूरा होने से पहले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. 

ऋतिक रोशन ने 'स्टारडम' को लेकर पेश की राय, कहा- इसमें आपको पर्सनल लाइफ का त्याग करना पड़ेगा

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के अनुसार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) ने यूपी, बिहार, राजस्थान, गुजरात जैसे शहरों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. 'बाहुबली 2' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद 'हाउसफुल 4' तीसरी ऐसी फिल्म है, जिसने सोमवार के दिन इतनी शानदार कमाई की है. बीते शुक्रवार धनतेरस के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ने राजकुमार राव की 'मेड इन चाइना' और भूमि पेडनेकर की 'सांड की आंख' को भी कड़ी टक्कर दी है. लेकिन  कमाई से इतर फिल्म दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है. 

Bigg Boss में रश्मि देसाई और आसिम रियाज में खाने को लेकर हुई जंग, सिद्धार्थ शुक्ला को भी बनाया निशाना

'हाउसफुल 4'  (Housefull 4) की कहानी 1419 के सितमगढ़ की है, जहां अक्षय (Akshay Kumar), बॉबी (Bobby Deol), रितेश, कृति, पूजा और कृति (Kriti Sanon) एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन कुछ वजहों से ये जुदा हो जाते हैं. छह सौ साल बाद तीनों जोड़े पुनर्जन्म लेते हैं, और इसके बाद फिर शुरू होती है हाउसफुल टाइप कन्फ्यूजन. कपल्स का मिस मैच और एक के बाद एक ढेर सारे कैमियो. कुल मिलाकर हाउसफुल 4 को पहले तीन पार्ट की तर्ज पर ही गढ़ने की कोशिश की गई है. कहानी बेहद कमजोर है. जबरदस्ती के जोक्स ठूंसे गए हैं, और कई जगह तो हंसी भी नहीं आती है. डायलॉग्स बहुत ही फीके हैं.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Housefull 4, Housefull 4 Box Office Collection Day 4, Housefull 4 Box Office Collection, Housefull 4 Box Office, Akshay Kumar Housefull 4
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com