विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2021

Honsla Rakh Box Office Collection Day 2: शहनाज गिल और दिलजीत की फिल्म ने दूसरे दिन की तूफानी कमाई

Honsla Rakh Box Office Collection: शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई की है.

Honsla Rakh Box Office Collection Day 2: शहनाज गिल और दिलजीत की फिल्म ने दूसरे दिन की तूफानी कमाई
Honsla Rakh Box Office Collection Day 2: शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ
नई दिल्ली:

Honsla Rakh Box Office Collection Day 2: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की पंजाबी फिल्म 'हौंसला रख' का बॉक्स ऑफिस पर तहलका जारी है. इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग लेते हुए सारी पंजाबी फिल्मों के रिकॉर्ड धवस्त किए थे. अब फिल्म की दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 'हौंसला रख' ने जहां पहले दिन 2 करोड़ 55 लाख की कमाई की थी. अब दूसरे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की है.

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म 'हौंसला रख' ने पंजाबी फिल्म साड्डा की ओपनिंग का रिकॉर्ड शुक्रवार को तोड़ा था. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही लोग शहनाज गिल को लेकर काफी  मायूस थे. लोग उन्हें जल्द से जल्द स्क्रीन पर देखना चाहते थे. इस फिल्म के साथ ही दर्शकों की मुराद पूरी हो गई. कोरोना काल में इस फिल्म की हो रही शानदार ओपनिंग शहनाज की पूरे देश में लोकप्रियता को दर्शाता है. फिल्म ने पंजाब, दिल्ली, यूपी और मंबई सहित सभी राज्यों में अच्छा प्रदर्शन किया.

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की इस फिल्म को लेकर पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि यह बंपर ओपनिंग लेगी. क्योंकि पहले से ही फिल्म का क्रेज दर्शकों पर सवार था. बताया जा रहा है कि दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में लोगों की कतारें लगी थीं. फिल्म की दो दिन में हुई कमाई की बात करे तो इसने 4.50 से 4.75 के बीच कमाई की है.
 

यह भी देखें: Rohit Bose Roy ने बताया क्या है उनकी सनक और किस बात का है पछतावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honsla Rakh Box Office Collection Day 2, Honsla Rakh Box Office Collection, Honsla Rakh, Honsla Rakh Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill, Diljit Dosanjh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com