विज्ञापन

Bhojpuri Song: मनोज तिवारी का गाना, जो है भोजपुरी सोहर गीत, बिहार में बच्चे के जन्म के बाद गाती हैं महिलाएं, पंचायत वेब सीरीज में मचाई धूम

Bhojpuri Song: मनोज तिवारी का 2024 में पंचायत वेब सीरीज से पॉपुलर हुआ गाना एक लोकगीत है, जिसे बिहार में बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं गाती थीं. आज यह जेनजी के बीच पॉपुलर हो गया है, जिस पर लोग रील्स बनाते हैं.

Bhojpuri Song: मनोज तिवारी का गाना, जो है भोजपुरी सोहर गीत, बिहार में बच्चे के जन्म के बाद गाती हैं महिलाएं, पंचायत वेब सीरीज में मचाई धूम
Bhojpuri Gana: मनोज तिवारी का भोजपुरी गाना, जो है बिहार का लोकगीत, पंचायत सीरीज में मचाई थी धूम
NDTV

Bhojpuri Song: मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) जाने माने भोजपुरी सिंगर, एक्टर और राजनेता हैं, जिन्होंने कई फिल्मों के लिए गाने गाए. जबकि कई हिट भोजपुरी फिल्में दीं. लेकिन उनका एक गाना पिछले कई सालों से चर्चा का विषय बना हुआ है, जो है तो एक सोहर यानी लोकगीत. लेकिन आज वह एक सीरीज में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसकी रचना और लिरिक्स गायत्री ठाकुर व्यास ने लिखे थे, जिसे नवजात शिशु के भविष्य का आशीर्वाद देते हुए इस्तेमाल करने के लिए किया गया था. हम मनोज तिवारी के जिस गाने की बात कर रहे हैं वह है हिंद का सितारा, जो अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज पंचायत के तीसरे सीजन में इस्तेमाल किया गया था. इस गाने ने प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत से जमकर सुर्खियां बटोरी थीं.

हालांकि बेहद कम लोग जानते हैं कि यह एक पारंपरिक भोजपुरी सोहर गीत है, जिसे  पुराने समय में भोजपुरी गायक गायत्री कुमार ठाकुर इसे गाते थे. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश-बिहार की परंपरा में बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं द्वारा  इस मंगलगीत को गाया जाता था, जिसमें नवजात को महिलाएं आशीर्वाद देते हुए उसके भविष्य की कामना करती थी ताकि आगे चलकर वह जीएम, डीएम, पीएम यानी हिंद का सितारा बने. 

ये भी पढ़ें- अमेरिकी इंफ्लुएंसर ने भारतीय संस्कृति को बिगाड़ने का बिग बॉस की शिवानी पर लगाया आरोप, फूट फूटकर रोईं इंडियन इन्फ्लूएंसर

ए ललना हिंद के सितारा गाने के बोल

अरे अइसन मनोहर मंगल मूरत, सुहावन सुंदर सूरत हो
ए राजा जी... एकरे त रहल जरूरत, मुहूरत खूबसूरत हो
हमरा जनता बबुआ GM होइहें... ना ना... ललना DM होइहें हो
ए ललना हिंद के सितारा, ई त CM होइहें, ओसे उपरा PM होइहें हो
होइहें वाइस चांसलर यूनिवर्सिटी के... मेयर लंदन सिटी के...
होम सेक्रेटरी गवर्नमेंट के ता हीरा अपना मिट्टी के...

पंचायत सीरीज में हुआ पॉपुलर

पंचायत का तीसरा सीजन 2024 में आया ता, जिसमें इस गाने का इस्तेमाल हुआ. वहीं कुछ ही समय में यह वायरल ट्रैक बन गया. सोशल मीडिया पर रील खूब वायरल हुई. बल्कि 2025 के चुनावों में मनोज तिवारी ने इस गाने का इस्तेमाल किया. यूट्यूब पर इसे 43 मिलियन व्यूज मिले हैं.  

ये भी पढ़ें- रवीना टंडन के 32 साल पुराने गाने की फिर गूंजेगी आवाज, जिसे शूट करते हुए हो गई थीं बेहोश, दो घंटे रुकी शूटिंग, आज है सुपरहिट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hind Ke Sitara, Manoj Tiwari, Bhojpuri Song, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com