विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2020

हिना खान ने ब्लैक ड्रेस में यूं किया स्लो-मोशन डांस, जबरदस्त अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस- देखें Video

हिना खान (Hina Khan) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में हिना खान का स्टाइल और उनका लुक देखने लायक है.

हिना खान ने ब्लैक ड्रेस में यूं किया स्लो-मोशन डांस, जबरदस्त अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस- देखें Video
हिना खान (Hina Khan) ने ब्लैक ड्रेस में किया स्लो-मोशन डांस
  • हिना खान ने ब्लैक ड्रेस में किया स्लो-मोशन डांस
  • वीडियो में नजर आया एक्ट्रेस का जबरदस्त अंदाज
  • हिना खान का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली हिना खान (Hina Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं. एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में हिना खान का स्टाइल और उनका लुक देखने लायक है. वीडियो में एक्ट्रेस स्लोमोशन में डांस कर रही हैं, जिसमें उनके एक्सप्रेशन भी लाजवाब लग रहे हैं.

Lover #FeelKaroReelKaro

A post shared by HK (@realhinakhan) on

हिना खान (Hina Khan) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके साथ ही वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. इसमें एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका लुक भी देखने लायक है. हिना खान ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "लवर..." बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब हिना खान अपने वीडियो और फोटो को लेकर चर्चा में आ गई हों. इससे पहले भी हिना खान ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें एक्ट्रेस का अलग ही अवतार देखने को मिल रहा था. 

A post shared by HK (@realhinakhan) on

बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने टीवी की दुनिया में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से दमदार पहचान बनाई. इसके बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' जैसे रिएलिटी शो में भी हाथ आजमाती दिखाई दीं. टीवी की दुनिया में संस्कारी बहू का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस ने 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल भी बखूबी निभाया था. टीवी के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म 'हैक्ड' के जरिए अपना कदम रखा और इस फिल्म के जरिए भी उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Video, Hina Khan Dance In Black Dress, Hina Khan Slow Motion Dance, Hina Khan Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com