विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2020

Hina Khan ने मालदीव में बीच पर यूं किया डिनर, Photos में दिखा एक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज

हिना खान (Hina Khan) की मालदीव से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रही हैं, जिसमें वह बीच के किनारे डिनर करती हुई दिखाई दे रही हैं. फोटो में हिना खान का लुक वाकई देखने लायक है. इ

Hina Khan ने मालदीव में बीच पर यूं किया डिनर, Photos में दिखा एक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज
हिना खान (Hina Khan) ने मालदीव में बीच पर किया डिनर
  • हिना खान ने मालदीव में बीच पर किया डिनर
  • फोटो में दिखा हिना खान का खूबसूरत अंदाज
  • हिना खान की तस्वीरें हुईं वायरल
नई दिल्‍ली:

टीवी से बॉलीवुड अपने काम और स्टाइल से छा जाने वालीं हिना खान (Hina Khan) इन दिनों बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं. हिना खान मालदीव में रहते हुए भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं और अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हिना खान की मालदीव से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रही हैं, जिसमें वह बीच के किनारे डिनर करती हुई दिखाई दे रही हैं. फोटो में हिना खान का लुक वाकई देखने लायक है. इन तस्वीरों को हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. 

हिना खान (Hina Khan) फोटो में बीच के किनारे डिनर करती हुई नजर आ रही हैं. फोटो में उनका स्टाइल भी काफी खूबसूरत लग रहा है. डिनर टाइम पर हिना खान के पोज भी कमाल के लग रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा, "नाइटमोड की फोटोग्राफी अपने आप में ही बेस्ट होती है. इस लवली डिनर के लिए भी आपका शुक्रियां." बता दें कि इससे पहले हिना खान ने मालदीव से जुड़े वीडियो भी शेयर किये थे, जिसमें वह बीच पर रेत से खेलती हुई और मस्ती करती हुई दिखाई दे रही थीं. 

हिना खान (Hina Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. वह बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' में भी काम कर चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Nightmode Photos, Hina Khan Dinner In Maldives, Hina Khan Dinner At Beach In Maldives
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com