सोनी टेलीविजन का फेमस रियलिटी डांस शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' (Super Dancer Chapter 4) इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं. शो के कंटेस्टेंट द्वारा जबरदस्त परफॉमेंस दी जा रही हैं. एक से बढ़कर एक कलाकार यहां मौजूद हैं. शो में आए दिन बॉलीवुड के स्टार्स शिरकत करते रहते हैं. जो सेट पर कंटेस्टेंट और जजेज के साथ खूब मस्ती करते हैं. इसी के साथ शो की जज शिल्पा शेट्टी भी अपने डांस अकसर समां बांधती नजर आती हैं. वहीं इसके आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी गेस्ट के तौर पर नजर आने वाली हैं. इसी एपिसोड का उनका एक डांस वीडियो सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हेमा मालिनी का ये डांस वीडियो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, हेमा मालिनी 'सुपर डांसर चैप्टर 4' सेट पर हैं और उनके साथ शिल्पा शेट्टी भी मौजूद हैं. इस वीडियो में हेमा मालिनी, धर्मेंद्र के फेमस डांस स्टेप करती नजर आ रही हैं और शिल्पा उनका साथ दे रही हैं. हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के 'मैं जट यमला पगला दीवाना' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया है. वहीं शिल्पा शेट्टी उनके इस अंदाज को देख हैरान रह जाती है और उनके नतमस्तक हो जाती हैं.
वहीं हेमा मालिनी के इस शानदार डांस को देख फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. उनका ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उनके एक फैन ने कमेंट में लिखा है 'WOW amazing', तो किसी ने लिखा है 'बहुत शानदार डांस'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं