विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2024

नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या की जिंदगी में आया नया प्यार, इस सिंगर को कर रहे डेट!

नताशा स्तानकोविक से अलग होने के बाद अब हार्दिक पांड्या की लाइफ में नया प्यार आता नजर आ रहा है. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं है.

नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या की जिंदगी में आया नया प्यार, इस सिंगर को कर रहे डेट!
हार्दिक पांड्या की जिंदगी में आया नया प्यार !
Social Media
नई दिल्ली:

Natasa Stankovic से अलग होने के बाद से क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को लेकर अलग अलग तरह की खबरें आ रही हैं. एक पार्टी में उन्होंने अनन्या पांडे के साथ डांस कर लिया तो कहा जाने लगा कि शायद नजदीकियां बढ़ रही हैं. अब हार्दिक का नाम एक ब्रिटिश सिंगर के साथ जोड़ा जा रहा है. कहा जा रहा है कि हार्दिक ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं. दरअस हाल में Hardik ने अपनी ग्रीस वेकेशन से एक वीडियो पोस्ट की. इस वीडियो में वो एक स्विमिंग पूल के आगे नजर आ रहे हैं. हार्दिक के इस वेकेशन वीडियो की वजह से उनकी और ब्रिटिश सिंगर की डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं.

क्यों उड़ी अफेयर की अफवाह ?

ये अफेयर की ताजा खबर इसलिए वायरल हुई क्योंकि हार्दिक पांड्या का वीडियो सामने आने से दो दिन पहले जैस्मिन ने भी ग्रीस के अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. इन तस्वीरों में जैस्मिन उसी पूल के पास खड़ी नजर आ रही हैं जहां हार्दिक थे.  इन दोनों के मैचिंग बैग्राउंड की वजह से सोशल मीडिया पर लोग ये कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है. 

कमाल देखिए कि जैस्मिन ने हार्दिक की पोस्ट को लाइक भी किया था. इसके अलावा हार्दिक ने उनकी बिकिनी वाली पोस्ट पर रिएक्ट तो नहीं किया लेकिन उससे पहले की कई पोस्ट लाइक की हैं. अब सोशल मीडिया पर चल रहे इस पोस्ट लाइक के गेम की वजह से भी लोगों की नजरें इन पर हैं. ये तो समय आने पर ही पता चलेगा कि इन खबरों में सच्चाई कितनी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Pandya, Natasa Stankovic, Hardik Natasa Divorce, Jasmin Walia, Hardik Pandya Girlfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com