विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2018

Happy Birthday Rani Mukerji: सामने रखा बर्थडे केक, लेकिन काटने को तैयार नहीं एक्ट्रेस; Video में बताई वजह

यशराज टैलेंट ने रानी मुखर्जी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने 40वें बर्थडे का पहला केक काटती दिखाई दे रही हैं. वीडियो दुबई का है.

Happy Birthday Rani Mukerji: सामने रखा बर्थडे केक, लेकिन काटने को तैयार नहीं एक्ट्रेस; Video में बताई वजह
23 मार्च को रिलीज होगी रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म 'हिचकी'
  • 40 साल की हुईं रानी मुखर्जी
  • दुबई में काटा 40वें जन्मदिन का पहला केक
  • 23 मार्च को रिलीज होगी 'हिचकी'
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी बुधवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. 21 मार्च, 1978 को मुंबई में जन्मी रानी की गिनती इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है. बेटी आदिरा चोपड़ा के जन्म और फिर उनकी परवरिश में बिजी होने की वजह से रानी ने 4 साल का ब्रेक लिया और अब वह फिल्म 'हिचकी' के साथ दोबारा बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं. यह फिल्म इस शुक्रवार (23 मार्च) को रिलीज होगी.

रानी मुखर्जी के हाथ से निकली ये 5 फिल्में हो गईं सुपरहिट

रानी मुखर्जी इन दिनों 'हिचकी' के प्रमोशन में बिजी हैं. यशराज टैलेंट ने उनका एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने 40वें बर्थडे का पहला केक काटती दिखाई दे रही हैं. वीडियो दुबई का है, जहां रानी अपनी बेटी आदिरा चोपड़ा के साथ गई थीं. प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान टीम ने रानी के सामले लाइट पिंक कलर का खूबसूरत केक पेश किया, जो गुलाब की पत्तियों से सजा हुआ था. इसके ऊपर गोल्डन रंग का खूबसूरत क्राउन बना था. यह केक रानी को इतना पसंद आता है कि वह इसे काटने के लिए तैयार नहीं होतीं. हालांकि, टीम द्वारा आग्रह किए जाने पर रानी खुद को जन्मदिन की बधाई देती हैं और केक काटती हैं.  

देखें, वीडियो...
रानी मुखर्जी का खुलासा- इस फिल्म के फ्लॉप होने पर टूटा पति का दिल

वीडियो में रानी बता रही हैं कि वह केक काटने में माहिर हैं, क्योंकि वह खुद केक बनाना पसंद करती हैं. यह बोलते हुए वह टीम को केक खिलाती हैं. 

रानी मुखर्जी के इस ब्लैक जैकेट की कीमत जानकर आपके मुंह से निकलेगा OMG!

बता दें, यशराज बैनर की फिल्म 'हिचकी' का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है. बेटी आदिरा के जन्म के बाद रानी अपनी पहली फिल्म 'हिचकी' को लेकर उत्साहित हैं. इसमें वह एक ऐसी महिला के किरदार में हैं जो नर्वस सिस्टम के विकार टॉरेट सिंड्रोम से ग्रस्त है. इसके कारण उन्हें बार-बार हिचकी आती रहती है. इस कमी को वह शिक्षक बनने के अपने सपने के बीच में नहीं आने देती.

VIDEO: रानी मुखर्जी से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rani Mukerji, Hichki
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com