विज्ञापन

52 साल पहले आया ये हॉरर उपन्यास, राइटर को बना डाला हॉरर किंग, OTT पर रिलीज हो रही 8 एपिसोड की सीरीज- जानें कब और कहां देखें

52 साल पहले एक हॉरर उपन्यास आया था. इसने रिलीज होते ही तूफान ला दिया था और इसके राइटर को हॉरर किंग बना दिया था. अब उसी किताब पर बनी वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. जानें क्या है कहानी और कहां होगी रिलीज.

52 साल पहले आया ये हॉरर उपन्यास, राइटर को बना डाला हॉरर किंग, OTT पर रिलीज हो रही 8 एपिसोड की सीरीज- जानें कब और कहां देखें
प्राइम वीडियो पर आ रही उस लड़की कहानी जिसे किया गया इतना तंग, उसने लिया जानलेवा बदला
youtube
नई दिल्ली:

52 साल पहले एक हॉरर उपन्यास पब्लिश हुआ था. ये उपन्यास इस लेखक का डेब्यू नॉवेल था. इस कहानी को जबरदस्त कामयाबी मिली. उपन्यास ने खूब सुर्खियां बटोरीं और इस उपन्यास को लिखने वाले स्टीफन किंग को हॉरर की दुनिया का बादशाह बना दिया. इसके बाद से उनकी हॉरर कहानियों पर टीवी शो और फिल्में बनती आईं हैं. इसी कड़ी में एक नाम अमेजन प्राइम वीडियो की अगली सीरीज 'कैरी' का है. प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर नया टीजर पोस्ट कर ऐलान किया है कि माइक फ्लैनगन की स्टीफन किंग क्लासिक कैरी पर आधारित सीरीज 7 अक्टूबर 2026 को स्ट्रीम होगी.

क्या है नई सीरीज?

हॉरर किंग कहे जाने वाला वर्ल्ड बेस्टर सेलर स्टीफन किंग के 1974 के डेब्यू उपन्यास का पहला टीवी सीरीज अडैप्टेशन है. आठ एपिसोड की मिनी सीरीज आधुनिक दौर में सेट है. कैरी व्हाइट को सोशल मीडिया युग के वायरल बुलिंग और स्कूल की क्रूरता का सामना करना पड़ता है. फ्लैनगन इसे रीइमैजिनिंग बताते हैं, न कि 1976 की ब्रायन डे पाल्मा फिल्म की नकल. कहानी में कैरी लंबे समय तक मां के साथ घर में बंद रही. पिता की अचानक मौत के बाद वह पब्लिक हाई स्कूल जाती है. वहां बुलिंग होती है. उसके टेलीकाइनेटिक पावर जागते हैं. इस तरह कहानी तबाही की ओर बढ़ती है

यह भी पढ़ें: सच्ची कहानी पर बनी नेटफ्लिक्स की 8 एपिसोड की सीरीज की दुनिया भर में धूम, 60 देशों में नंबर वन, क्या बेटी ने किया मां-बाप का कत्ल?

कैरी की स्टारकास्ट

कैरी की भूमिका में समर एच. हावेल हैं. उन्हें 1500 से ज्यादा लोगों के ऑडिशन के बाद चुना गया. मां मार्गरेट व्हाइट की भूमिका में फ्लैनगन की फेवरिट एक्ट्रेस सामंथा स्लोयन हैं. अन्य कलाकारों में सिएना अगुडॉन्ग, एलिसन थॉर्नटन, जोएल ओलेट, एम्बर मिडथंडर और मैथ्यू लिलार्ड शामिल हैं. फ्लैनगन लेखक और चार एपिसोड के निर्देशक हैं. बाकी एपिसोड केट सीगल, एक्सेल कैरोलिन, कायरा सेजविक और हिरोमी कामता ने डायरेक्ट किए हैं. स्टीफन किंग एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं.

क्यों अलग है यह वर्जन?

माइक फ्लैनगन ने इस सीरीज को लेकर कुछ समय पहले कहा था कि इस किताब को लगभग 52 साल पहले लिखा गया था. आज इंटरनेट क्रूरता को बढ़ाता है. सीरीज आज के हाई स्कूल और सोशल मीडिया के दबाव को दिखाती है. टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के बाद शुरुआती रिएक्शन पॉजिटिव रहे हैं. स्टीफन किंग ने भी इसकी तारीफ की है. 

कैरी के सभी आठ एपिसोड 7 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर 240 से ज्यादा देशों में एक साथ आएंगे. हॉरर फैंस के लिए यह हैलोवीन सीजन की बड़ी सौगात है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stephen King, Prime Video, OTT News In Hindi, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com