विज्ञापन

जियो हॉटस्टार पर आई दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, 9711 करोड़ कमाई और हैं 80s के गाने

29 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर दुनिया में 9711 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म हिंदी और इंग्लिश में रिलीज हो गई है. 

जियो हॉटस्टार पर आई दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, 9711 करोड़ कमाई और हैं 80s के गाने
जियो हॉटस्टार पर 29 अगस्त से स्ट्रीम हो रही माइकल जैक्सन की माइकल
नई दिल्ली:

वीकेंड शुरू हो गया है. वहीं इसके चलते जियो हॉटस्टार पर एक नई फिल्म ने सैटरडे को हिंदी और अग्रेजी भाषा में दस्तक दे दी है, जिसने दुनियाभर में ना सिर्फ 9711 करोड़ की कमाई हासिल की. बल्कि 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. खास बात यह है कि इस फिल्म में 80 के दशक के गानों ने फैंस का दिल जीता है. हम बात कर रहे हैं माइकल जैक्सन की बायोपिक पर बनीं ‘Michael' की, जो अब भारत में ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. महान संगीतकार माइकल जैक्सन की जयंती के मौके पर यह फिल्म जियो हॉटस्टार के The Peacock Hub पर स्ट्रीम हो रही है.  

वीकेंड पर जियो हॉटस्टार पर आई माइकल

किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर महान सिंगर माइकल जैक्सन को समर्पित माइकल फिल्म का जियो हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर हो गया है. ‘Michael' में माइकल जैक्सन के शुरुआती वर्षों और एक ग्लोबल आइकन बनने तक के उनके असाधारण सफर को दिखाया गया है. फिल्म शनिवार, 29 अगस्त से The Peacock Hub on JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है. वहीं फैंस वीकेंड पर इस फिल्म का लुत्फ हिंदी में भी उठा सकते हैं क्योंकि सिनेमाघरों में फिल्म को केवल अग्रेजी भाषा में रिलीज किया गया था.  

ये भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 3: रक्षाबंधन पर टॉक्सिक को तोहफा, फ्राइडे को कमाई के साथ 3 दिनों में यश की फिल्म ने की बंपर कमाई

माइकल जैक्सन की जयंती पर आई फिल्म

 ‘Michael' फिल्म माइकल जैक्सन को एक खास श्रद्धांजलि है, जिसके चलते 29 अगस्त को किंग ऑफ पॉप की जयंती पर फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी और अग्रेजी भाषा में रिलीज किया गया है. ‘Michael' में माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन ने उनकी भूमिका निभाई हैं. जबकि निया लॉन्ग, केइलिन ड्यूरेल जोन्स, लॉरा हैरियर, जेसिका सुला, माइक मायर्स, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. 

80s के गाने और 9711 करोड़ कमाई 

माइकल मूवी 24 अप्रैल 2026 को दुनियाभर में रिलीज हुई थी, जिसे फैंस का खूब प्यार मिला. इसके चलते यह 2026 में दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. फिल्म ने 200 मिलियन डॉलर यानी 1918 करोड़ रुपए के बजट में 1.01 बिलियन डॉलर यानी 9711 करोड़ के आसपास कलेक्शन हासिल किया. वहीं माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनीं फिल्म में उनके 80 के दशक के पॉपुलर गानों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें शामिल 13 गानों में जैक्सन 5 के गाने और माइकल जैक्सन की एल्बम गाने ऑफ द वॉल (1979), थ्रिलर (1982) और बैड (1987) शामिल है. 127 मिनट की फिल्म में 57:55 मिनट के गाने हैं. 

ये भी पढे़ं- 64 साल पुराना एवरग्रीन गाना, जिसकी रिकॉर्डिंग पर धर्मेंद्र और लता मंगेशकर की हुई पहली मुलाकात, कहा था- उनके आशीर्वाद ने दिलाई बड़ी कामयाबी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Michael, Jio Hotstar, Bollywood, Michael Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com