Hanuman Ansh Vs Drishyam 3 Box Office Collection: हनुमान अंश की बॉक्स ऑफिस पर सफलता ने सभी को चौंका दिया था जब केवल 10 लाख की ओपनिंग करने वाली फिल्म ने 400 करोड़ की कमाई हासिल की और प्रॉफिट के नए रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रच दिया. लेकिन अब 62 दिनों बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. जबकि दृश्यम 3 की कमाई 300 करोड़ पार हो चुकी है केवल 1 हफ्ते में. हालांकि 62वें दिन नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म का जादू बरकरार है. आइए आपको बताते हैं 62 दिनों में हनुमान अंश का कलेक्शन और 6 दिनों बाद दृश्यम 3 की कमाई.
हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 62
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन हनुमान अंश ने 80 लाख का कलेक्शन 1,578 शोज से हासिल किया. इसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 327.28 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 386.56 करोड़ पहुंच गया है. वहीं ओवरसीज 5 लाख की कमाई के बाद 39.95 करोड़ ग्रॉस कमाई ओवरसीज हासिल की है. इसके बाद भारत में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 426.51 करोड़ हुआ है, जो कि 2 करोड़ बजट से ज्यादा प्रॉफिट में है.
यह भी पढ़ें | 1 दिन में 28 गाने गाने वाले कुमार सानू, शाहरुख, सलमान, आमिर को दी आवाज, मानते हैं इस एक्टर पर खूब जंचती आवाज
दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
दृश्यम 3 की बात करें तो वर्ल्डवाइड 366.50 करोड़ की कमाई, भारत में नेट 232.50 करोड़ और ग्रॉस 279 करोड़ कमाई अजय देवगन की फिल्म ने हासिल कर ली है. जबकि छठे दिन फिल्म ने 15.50 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है, जो पिछले 6 दिनों के मुकाबले कम है.
पहले दिन- 62 करोड़
दूसरे दिन 53.50 करोड़
तीसरे दिन 61 करोड़
चौथे दिन 21 करोड़
पांचवे दिन 19.50 करोड़
छठे दिन 15.50 करोड़
हनुमान अंश तेलुगू में रिलीज को तैयार
हनुमान अंश की 62वें दिन भले ही 1 करोड़ से कम कमाई हुई है. लेकिन प्रॉफिट के मामले में नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 2 करोड़ के बजट में 426 करोड़ की कमाई कर चुकी हनुमान अंश का प्रॉफिट 424 करोड़ का है. जबकि अब फिल्म 9 अक्टूबर को तेलुगू में वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है, जिसके चलते अब देखना होगा कि फिल्म फिर से बाउंस करती है या नहीं.
यह भी पढ़ें | प्रेमिका के नैनों में लगे काजल की तारीफ करता प्रेमी, 43 साल पुराना हरियाणवी गाना, भाल सिंह ने बनाया कल्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं