विज्ञापन

10 लाख ओपनिंग, 71वें दिन 400 करोड़ पार कमाई, धुरंधर, मिर्जापुर, बॉर्डर 2, टॉक्सिक जो नहीं कर पाई, वह इस 2 करोड़ी फिल्म ने कर दिखाया

महज 2 करोड़ के बजट और 10 लाख की ओपनिंग वाली ‘हनुमान अंश’ ने धीरे-धीरे ऐसी रफ्तार पकड़ी कि दुनियाभर में इसकी कमाई 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई.

10 लाख ओपनिंग, 71वें दिन 400 करोड़ पार कमाई, धुरंधर, मिर्जापुर, बॉर्डर 2, टॉक्सिक जो नहीं कर पाई, वह इस 2 करोड़ी फिल्म ने कर दिखाया
2 करोड़ी फिल्म ने 400 करोड़ पार कर रचा इतिहास

बॉक्स ऑफिस पर अक्सर बड़े सितारों और भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों का जलवा देखने को मिलता है. लेकिन कभी-कभी बिना किसी बड़े स्टार के भी फिल्म ऐसा कमाल कर जाती है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती. ऐसी ही कहानी है फिल्म ‘हनुमान अंश' की. करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने शुरुआत में महज 10 लाख रुपये की कमाई की थी. शुरुआती दिनों में फिल्म को दर्शक नहीं मिले और इसकी कमाई भी बेहद कम रही. लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों के बीच फिल्म की चर्चा बढ़ी और इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ ली. देखते ही देखते इस छोटी फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.

2 करोड़ का बजट और 10 लाख की ओपनिंग

फिल्म ‘हनुमान अंश' की सबसे खास बात इसकी शुरुआत है. आज के दौर में जहां बड़ी फिल्मों को रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये के प्रचार और बड़े सितारों के नाम का फायदा मिलता है, वहीं इस फिल्म के पास न तो कोई बड़ा सुपरस्टार था और न ही बड़े स्तर पर प्रचार का सहारा. करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 10 लाख रुपये कमाए. पहले दो हफ्तों में भी इसकी कमाई करीब 1.5 करोड़ रुपये ही रही. ऐसे में फिल्म की सफलता को लेकर ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं. लेकिन फिल्म की कहानी और दर्शकों के बीच बढ़ती चर्चा ने धीरे-धीरे इसकी किस्मत बदल दी. 

नीम करोली बाबा की कहानी ने जीता दर्शकों का दिल

‘हनुमान अंश' एक आध्यात्मिक फिल्म है, जो नीम करोली बाबा के जीवन और उनसे जुड़ी आस्था पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. इसमें चंदन आनंद और शोभिनव सतैया जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म की कहानी और आध्यात्मिक विषय ने उन दर्शकों को आकर्षित किया, जो इस तरह की कहानियों में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्म को शुरुआत में सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, लेकिन दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ने के साथ इसके शो और स्क्रीन्स की संख्या भी बढ़ाई गई. यही वजह रही कि फिल्म को धीरे-धीरे ज्यादा दर्शक मिलने लगे. 

धीरे-धीरे बढ़ी कमाई, दुनियाभर में 400 करोड़ पार

‘हनुमान अंश' की कमाई में सबसे बड़ा बदलाव तीसरे हफ्ते से देखने को मिला. शुरुआती दो हफ्तों में धीमी कमाई करने वाली फिल्म ने तीसरे हफ्ते में करीब 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार उछाल आया. चौथे हफ्ते में इसने लगभग 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते में करीब 90.25 करोड़ रुपये कमाए. दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक टिकाए रखा.

ये भी पढ़ें: अल्का याग्निक-उदित नारायण का 22 साल पुराना गाना, श्रेया घोषाल के नए सॉन्ग से कॉपी! निकला हिमेश रेशमिया कनेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. करीब 2 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म की सफलता बताती है कि बॉक्स ऑफिस पर केवल बड़े सितारे ही जरूरी नहीं होते. कई बार कहानी और दर्शकों का भरोसा भी छोटी फिल्म को बड़ी कामयाबी दिला सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Entertainment, Shobhinav Satya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com