शादियां चाहे भारत की हो या फिर पाकिस्तान की बिना गाने-बजाने के पूरी नहीं होती. वहीं अगर शादी में दूल्हा खुद गाने लगे तो फिर महफिल जम जाती है. पड़ोसी देश पाकिस्तान से आया एक वीडियो हमारे देश में भी खूब देखा और पसंद किया जा रहा है, जिसमें दूल्हा अपनी शादी में गाना गाता है और महफिल लूट लेता है. वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं.
इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरवानी पहने और सिर पर सेहरा बांधे दूल्हा हाथों में गिटार पकड़े, अपनी दुल्हन के लिए खूबसूरत गीत गा रहा है. वह बेहद खूबसूरत अल्फाजों में अपने गाने के जरिए अपने दिल की बात अपनी दुल्हन से कहता है, वो भी पूरी दुनिया के सामने.
दूल्हे ने थामी गिटार और छेड़ा दिल का तार
ये वीडियो सच में बेहद खूबसूरत और प्यारा लगता है. वीडियो में दुल्हन के एक्सप्रेशन्स भी आपका दिल जीत लेंगे. वह चुपचाप बैठी गाने को सुनती है, बीच-बीच में कभी शर्माती तो कभी मुस्कुराती हुई एकटक अपने दूल्हे को निहारती हैं. सफेद शरारा सूट में सजी ये दुल्हन बेहद खूबसूरत नजर आ रही है.
दूल्हे की आवाज ने किया जादू
वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक लाख 5 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और लोग कमेंट कर दूल्हे के खूबसूरत आवाज की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, यह गाना मास्टर पीस है और ये सहर के लिए दिल से गा रहा. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, एक आदमी जो अपना वादा पूरा करता है वह अमीर आदमी से बेहतर है. जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, खूबसूरत और मेलोडियस आवाज.
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल?
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?पूरी स्टोरी पढ़ेंNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pakistani Wedding Viral Video, Groom Singing Video, Wedding Video 2022, Wedding Video Goes Viral, Wedding Video Viral Video









