अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म गुडबाय (Goodbye) की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. फिल्म निर्माताओं की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर रही है और रोजाना इसकी कमाई बहुत ही धीमी गति से आगे बढ़ रही है. रिलीज के पहले दिन से ही गुडबाय दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही है. वीकेंड के दौरान भी गुडबाय (Goodbye Box Office Collection) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कोई सुधार होता नहीं दिखा. पहले दो दिनों की तरह रविवार को तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गुडबाय का कलेक्शन औसत ही रहा.
गुडबाय का कलेक्शन तीसरे दिन रहा इतना (Goodbye Box Office Collection Day 3)
रिलीज के तीसरे दिन गुडबाय मुश्किल से 2 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी. इस तरह से पहले दो दिनों की तरह ही गुडबाय की कमाई बेहद कम रही. गुडबाय ने रिलीज के पहले दिन करीब 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. रिलीज के दूसरे दिन भी इसका कलेक्शन लगभग इतना ही रहा था. इस तरह से पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना के इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने के बावजूद फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चला पाने में नाकाम दिख रही है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गुडबाय में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के अलावा नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, सुनील ग्रोवर, साहिल मेहता, एली अवराम, पायल थापा, अभिषेक खान और शिविन नारंग भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. रश्मिका मंदाना ने गुडबाय के लिए काफी प्रचार-प्रसार भी किया था, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पाई है. रश्मिका मंदाना फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 16 में भी पहुंची थीं, मगर उनका यह कदम भी फिल्म की कमाई को बढ़ाने में मददगार साबित नहीं हुआ.
ये भी देखें: रणवीर सिंह अपनी शानदार कार में एयरपोर्ट से निकले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं