- अक्षय कुमार की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी
- दर्शकों को खूब पसंद आ रही है फिल्म
- फिल्म का धांसू प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
Good Newwz Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) की फिल्म ने 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गये हैं, हालांकि, फिर भी फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वहीं, शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म ने सोमवार को करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस हिसाब से 'गुड न्यूज' ने 11 दिनों में 166.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, इसकी अधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है.
Malang Trailer: 'मलंग' का ट्रेलर रिलीज, दिशा पटानी और आदित्य राय कपूर का दिखा दमदार अंदाज
बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'गुड न्यूज (Good Newwz)' सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) को भी कमाई के मामले में पछाड़ रही है. खास बात तो यह है कि साल 2019 में ही यह फिल्म अक्षय कुमार की चौथी सबसे हिट फिल्म बनी है. अक्षय कुमार की फिल्म ने देश में ही नहीं, विदेशों में भी धमाकेदार ओपनिंग की. गुड न्यूज ने पहले दिन 17.56 करोड़ रुपये के साथ भारत में ओपनिंग की थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'गुड न्यूज (Good Newwz)' में एक्टिंग की बात करें तो अक्षय कुमार (Akshay Kuamr) ने वरुण का किरदार बढ़िया ढंग से निभाया है और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी शानदार तरीके से उनका साथ दिया है. दोनों बतौर कपल फिल्म में खूब जमे हैं. दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के देसी कैरेक्टर स्क्रीन पर आते ही कई रंग भर देते हैं. उनका बिंदास अंदाज और डायलॉग भी चेहरे पर हंसी ले आता है. इस तरह एक्टिंग के मामले में इन सभी सितारों ने दिल जीता है. वहीं अब देखना होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर पाती है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं