विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2024

डायरेक्टर ने 40 दिन में अपने ही बंगले में शूट कर ली थी ये कॉमेडी फिल्म, 1979 में एक करोड़ की मूवी ने कमाए थे सात करोड़ रुपये

1979 में एक फिल्म आई थी, जिसका बजट सिर्फ एक करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर सात करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जानते हैं फिल्म के डायरेक्टर ने इसकी शूटिंग अपने ही बंगले में की थी. जानते हैं इस फिल्म का नाम.

डायरेक्टर ने 40 दिन में अपने ही बंगले में शूट कर ली थी ये कॉमेडी फिल्म, 1979 में एक करोड़ की मूवी ने कमाए थे सात करोड़ रुपये
जानें इस कॉमेडी फिल्म से जुड़ी दिलचस्प कहानी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की ऑलटाइम हिट कॉमेडी फिल्मों में शुमार उत्पल दत्त और अमोर पालेकर की फिल्म 'गोलमाल' आज भी लोगों के जेहन में ताजा है. 1979 में रिलीज हुई इस फिल्म में दोनों की एक्टर्स की जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिली थी. इस फिल्म का डायरेक्शन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था. बहुत कम लोग ही जानते हैं कि पूरी फिल्म डायरेक्टर के बंगले और उसके आस-पास ही शूट की गई थी. इसका जिक्र खुद एक बार फिल्म के डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू में किया था. अगर आप भी इस फिल्म से जुड़ी इस तरह के अननोन किस्सों से अनजान हैं तो यहां जानिए...

हिंदी सिनेमा की क्लासिक कॉमेडी

'गोलमाल' आज भी हिंदी सिनेमा की क्लासिक कॉमेडी में से एक है. उस वक्त यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी और इससे इंस्पायर होकर ही बाद में कई फिल्में बनी. फिल्म इतनी जबरदस्त तरीके से हिट हुई थी कि इसे 5 भाषाओं में रीमेक किया गया. आज के हिट डायरेक्टर में से एक रोहित शेट्टी ने भी उत्पल दत्त और ऋषिकेश मुखर्जी की 'गोलमाल' से इंस्पायर होकर ही इसी नाम से अपनी फिल्म बनाई है.

डायरेक्टर के घर पर शूट की गई 'गोलमाल'

'गोलमाल' को डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी ने अपने ही बंगले में शूट किया था. कई साल पहले 'स्क्रीन इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का जिक्र किया था. तब उन्होंने बताया था कि फिल्म के कुछ सीन्स को छोड़ दें तो पूरी फिल्म ही उनके बंगले 'अनुपमा' में शूट कर दी गई थी. फिल्म की शूटिंग भी 40 दिनों में ही पूरी हो गई थी. ऋषिकेश मुखर्जी ने अपने बंगले के हॉल को फिल्म के कैरेक्टर भवानी का ऑफिस और ड्रॉइंग रूम को राम प्रसाद का घर बना दिया था. फिल्म में पार्टी वाला सीन जिसमें उत्पल दत्त और दीना पाठक एक-दूसरे से पहली बार मिलते हैं, वो गार्डन में शूट किया गया था.

'गोलमाल' का बजट और कलेक्शन

जब 'गोलमाल' सिल्वरस्क्रीन पर रिलीज की गई तो धमाल मच गया. ऋषिकेश मुखर्जी ने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के आने के बाद डिस्ट्रिब्यूटर्स की खुशी देखते ही बनती थी. इस फिल्म ने इतना गजब का कलेक्शन किया कि डिस्ट्रीब्यूटर्स डायरेक्टर को 'गोल्ड माल' नाम से बुलाना शुरू कर दिया. बता दें कि इस फिल्म को 45 साल पहले सिर्फ 1 करोड़ रुपए में बनाया गया था लेकिन जब इसका सिक्का चला तो इनसे बॉक्स-ऑफिस से करीब सात करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

बड़े मियां छोटे मियां ट्रेलर रिव्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Golmaal, Gol Maal, Gol Maal Budget, Gol Maal Box Office, Gol Maal 1979
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com