विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2019

Viral Video: 'घुंघरू' सॉन्ग पर इन लड़कियों के बीच हुआ धमाकेदार डांस कॉम्पिटिशन, वीडियो हुआ वायरल

घुंघरू' (Ghungroo) पर यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लड़कियों के बीच धमाकेदार डांस कॉम्पिटिशन हो रहा है.

Viral Video: 'घुंघरू' सॉन्ग पर इन लड़कियों के बीच हुआ धमाकेदार डांस कॉम्पिटिशन, वीडियो हुआ वायरल
'घुंघरू' (Ghungroo) सॉन्ग पर धमाकेदार डांस वीडियो हुआ वायरल
  • 'घुंघरू' सॉन्ग पर लड़कियों के बीच हुआ डांस कॉम्पिटिशन
  • लोगों को खूब पसंद आ रहा है वीडियो
  • डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के सॉन्ग 'घुंघरू' (Ghungroo) पर एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लड़कियां धमाकेदार डांस कर रही हैं. इस वीडियो में उनके डांस स्टेप्स देखने लायक हैं. लोगों को यह वायरल वीडियो काफी पसंद आ रहा है. फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन और वाणी कपूर ने   'घुंघरू सॉन्ग पर डांस से धूम मचाई थी, अब इन लड़कियों ने भी डांस कॉम्पिटिशन से धमाल मचा दिया है. इस वीडियो को फेसबुक पर 16000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है.

कपिल शर्मा पर इस एक्ट्रेस ने लगाया ढंग से बिहेव न करने का आरोप, बोलीं- ऐसे लोगों को बहुत...Video Viral

देखें VIDEO

'घुंघरू' (Ghungroo) पर इस डांस वीडियो को 'डांस वांस' नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में इन लड़कियों ने ऐसा डांस किया है कि लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं. हाल ही में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने भी अपने अंदाज में इस गाने पर डांस किया था, जो खूब वायरल हुआ था.

मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान को लेकर खोला राज, कहा- वो मेरा सब कुछ है, लेकिन...

बता दें कि हाल ही में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने के साथ कई रिकॉर्ड भी बनाए. 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर 'वॉर' हिंदी सिनेमा की सातवीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. यहां तक कि इस फिल्म ने 'सुल्तान' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा टाइगर श्रॉफ जल्द ही 'बागी 3' (Baaghi 3) में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
नंदन सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girls Dance Video, Dance Competition On Ghungroo Song, Ghungroo Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com