विज्ञापन
This Article is From Feb 29, 2020

नोरा फतेही को बैली डांसिंग में टक्कर देने आई ये लड़की, मलाइका अरोड़ा भी रह गईं हैरान, बोलीं- नशा है...देखें Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) की तरह बैली डांस कर रही इस लड़की ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को भी कर दिया हैरान, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है Video

नोरा फतेही को बैली डांसिंग में टक्कर देने आई ये लड़की, मलाइका अरोड़ा भी रह गईं हैरान, बोलीं- नशा है...देखें Video
इस लड़की के बैली डांस (Belly Dance) ने मचाई धूम
  • 'इंडियाज बेस्ट डांसर' का वीडियो हुआ वायरल
  • नोरा फतेही को बैली डांस में टक्कर दे रही है ये कंटेस्टेंट
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने बैली डांस से हर किसी के होश उड़ा देती हैं. लेकिन अब नोरा को टक्कर देने के लिए 'इंडियाज बेस्ट डांसर (India's Best Dancer)' में एक कंटेस्टेंट आ गई हैं, जो अपने बैली डांसिंग से सबको हैरान कर रही हैं. यहां तक कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी उनकी फैन बन गई हैं. सोनी टीवी के रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर (India's Best Dancer)' का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कंटेस्टेंट सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं. 

कन्हैया कुमार पर राजद्रोह का केस हुआ दर्ज, तो बॉलीवुड डायरेक्टर ने केजरीवाल का पुराना पोस्ट शेयर कर साधा निशाना....


वीडियो को सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कंटेस्टेंट के डांस से इतना इंप्रेस हो जाती हैं कि वह कहती हैं, "आपकी परफॉर्मेंस में नशा है. इस किस्म का बैली डांस मैं पहली बार देख रही हूं." कंटेस्टेंट के इस डांस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बता दें, सोनी टीवी पर यह शो आज से शुरू होने वाला है.  'इंडियाज बेस्ट डांसर (India's Best Dancer)' को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है.

'दस बहाने' सॉन्ग ने फिर से मचाई धूम, तो गीतकार पंछी जलोनवी ने यूं जताई खुशी

बता दें, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं.'इंडियाज बेस्ट डांसर (India's Best Dancer)'  ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो को देख दर्शक भी हैरान हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Girl Belly Dance Video, Malaika Arora, Malaika Arora Instagram, India's Best Dancer, Video Viral, Nora Fatehi Belly Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com