विज्ञापन

फिल्मों में गाने के सख्त खिलाफ थे गुलाम अली खां, फिर मुगल-ए-आजम के लिए क्यों मांगे 25,000?

Ghulam Ali Khan: सुरों के 'उस्ताद' बड़े गुलाम अली खां ने मुगल ए आजम के गाने के एक गाने के लिए 66 साल पहले 25 हजार फीस ली थी. 

फिल्मों में गाने के सख्त खिलाफ थे गुलाम अली खां, फिर मुगल-ए-आजम के लिए क्यों मांगे 25,000?
फिल्मों में गाने के सख्त खिलाफ थे गुलाम अली खां
नई दिल्ली:

याद पिया की आए...आए ना बलम...नैना मोरे तारास गाये...जैसे गीतों को गाकर अमर कर देने वाले उस्ताद बड़े गुलाम अली खां भारतीय शास्त्रीय संगीत के इतिहास में एक ऐसा नाम है जिन्होंने श्रोताओं के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी. वे पटियाला घराने के महान प्रतिनिधि थे और अपनी विलक्षण आवाज, अद्भुत तानों तथा भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए जाने जाते थे. 25 अप्रैल 1968 को बड़े गुलाम अली खां का निधन हो गया था लेकिन उनके गाने आज भी लोगों को पसंद आते हैं. बड़े गुलाम अली खां का जन्म 2 अप्रैल 1902 में वर्तमान पाकिस्तान के कसूर (पंजाब) में हुआ था. उनका परिवार संगीत से गहराई से जुड़ा हुआ था. पिता अली बख्श खां और चाचा काले ख़ां प्रसिद्ध संगीतज्ञ थे. बचपन से ही उन्हें संगीत की शिक्षा घर पर ही मिलनी शुरू हो गई थी, जिससे उनकी नींव अत्यंत मजबूत बनी. 

बड़े गुलाम अली खां हुए पॉपुलर

उस्ताद बड़े गुलाम अली ख़ां ने अपना जीवन लाहौर, बम्बई, कोलकाता और हैदराबाद में व्यतीत किया. प्रसिद्ध गजल गायक गुलाम अली इनके शिष्य थे. इनका परिवार संगीतज्ञों का परिवार था. बड़े गुलाम अली खां की संगीत की दुनिया का प्रारंभ सारंगी वादक के रूप में हुआ था. बाद में उन्होंने अपने पिता अली बख्श खां, चाचा काले खां और बाबा शिंदे खां से संगीत के गुर सीखे. अली बख्श खां महाराजा कश्मीर के दरबारी गायक थे और वह घराना "कश्मीरी घराना" कहलाता था. जब ये लोग पटियाला जाकर रहने लगे तो यह घराना "पटियाला घराना" के नाम से जाना जाने लगा. अपने सधे हुए कंठ के कारण बड़े गुलाम अली खां ने बहुत प्रसिद्धि पाई. सन् 1919 के लाहौर संगीत सम्मेलन में बड़े गुलाम अली खां ने अपनी कला का पहली बार सार्वजनिक प्रदर्शन किया. इसके कोलकाता और इलाहाबाद के संगीत सम्मेलनों ने उन्हें देशव्यापी ख्याति दिलाई. अपनी बेहद सुरीली और लोचदार आवाज तथा अभिनव शैली के बूते ठुमरी को एकदम नये अंदाज में ढाला, जिसमें लोक संगीत की मिठास और ताजगी दोनों मौजूद थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- विनोद खन्ना- अमिताभ बच्चन के होते हुए ये एक्टर बना सुपरस्टार, कभी चॉल में बिताया बचपन, आज जुहू के 200 करोड़ के बंगले में है रहता

"राधेश्याम बोल" भजन सुनकर महात्मा गांधी हुए प्रभावित

अपने खयाल गायन में ध्रुपद, ग्वालियर घराने और जयपुर घराने की शैलियों का खूबसूरत संयोजन करते थे. बड़े गुलाम अली खां के मुंह से एक बार "राधेश्याम बोल" भजन सुनकर महात्मा गांधी बहुत प्रभावित हुए थे. मुगल-ए-आजम (1960) फिल्म में तानसेन पात्र के लिए उन्होंने ही अपनी आवाज दी थी. बड़े गुलाम अली खां ने भारत और विदेशों में कई मंचों पर प्रदर्शन किया. उनकी लोकप्रियता इतनी थी कि शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ आम श्रोताओं में भी उनका विशेष स्थान बन गया. 

'मुगल-ए-आजम' के लिए मांगे 25000 रूपए

Latest and Breaking News on NDTV

बड़े गुलाम अली खान साहब फिल्मों में गाने के सख्त खिलाफ थे. जब फिल्म निर्देशक के. आसिफ ने उनसे 'मुगल-ए-आजम' के लिए गाने का अनुरोध किया, तो उन्होंने मना करने के इरादे से उस समय की सबसे बड़ी रकम 25,000 रुपये प्रति गाना मांगा, जबकि उस दौर में लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी जैसे बड़े गायक 500 रुपये के आसपास लेते थे. निर्देशक के. आसिफ ने तुरंत यह शर्त मान ली और बड़े गुलाम अली खां को फिल्म के लिए गाना पड़ा. उन्होंने फिल्म में तानसेन के किरदार के लिए 'प्रेम जोगन बन के' और 'शुभ दिन आयो' गीत गाए.

विभाजन के बाद कुछ समय रह पाकिस्तान

1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद वे कुछ समय के लिए पाकिस्तान चले गए लेकिन बाद में भारत लौट आए और यहीं बस गए.उन्होंने भारत को ही अपनी कर्मभूमि बनाया और जीवन के अंतिम वर्षों तक संगीत सेवा में लगे रहे. असाधारण कला के लिए 1962 में पद्म भूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. लंबी बीमारी के बाद बड़े गुलाम अली खां का निधन 25 अप्रैल 1968 को हैदराबाद के बशीर बाग पैलेस में हो गया था. अपने बेटे मुनव्वर अली खान के सहयोग से वे अपनी मृत्यु तक सार्वजनिक रूप से गाते और प्रदर्शन करते रहे.

ये भी पढ़ें- ना कोई पोस्टर, ना गाना रिलीज, फिर भी 1993 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनीं ये फिल्म, जिससे किसी को नहीं थी उम्मीद

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghulam Ali Khan, Ghulam Ali Khan Birthday, Ghulam Ali Khan Wife, Ghulam Ali Khan Song, Mughal-e-Azam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com