विज्ञापन

विनोद खन्ना- अमिताभ बच्चन के होते हुए ये एक्टर बना सुपरस्टार, कभी चॉल में बिताया बचपन, आज जुहू के 200 करोड़ के बंगले में है रहता 

चॉल में बचपन बिताने वाले जितेंद्र आज बॉलीवुड का सुपरस्टार कहलाते हैं. वहीं 200 करोड़ की कीमत वाले घर में वह रहते हैं. 

विनोद खन्ना- अमिताभ बच्चन के होते हुए ये एक्टर बना सुपरस्टार, कभी चॉल में बिताया बचपन, आज जुहू के 200 करोड़ के बंगले में है रहता 
200 करोड़ के घर में रहते हैं जितेंद्र
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना के दौर में कई सुपरस्टार्स आए, जिनमें मिथुन चक्रवर्ती से लेकर जैकी श्रॉफ का नाम शामिल है. लेकिन आज हम बात कर रहे हैं उस सुपरस्टार की, जिनका बचपन मुंबई की चार मंजिला चॉल में गुजरा. लेकिन हाउसिंग डॉट कॉम के मुताबिक, आज वह जुहू के गुलमोहर क्रॉस रोड़ नंबर 5 में 200 करोड़ के बंगले में रहते हैं, जिसका नाम कृष्णा रखा है. दरअसल हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार जितेंद्र की जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया और आज उनके बच्चे भी बॉलीवुड में अच्छी पहचान बना चुके हैं. 

चॉल में रहते थे जितेंद्र

कुछ साल पहले जितेंद्र ने इंडियन आइडल में अपने बचपन के दिनों को याद किया जब वह गिरगांव के श्याम सदन चॉल में रहते थे. उन्होंने बताया करीब 80 परिवार चार मंजिला चॉल में रहती थी और शांति से वक्त बिताते थे. अगर एक के घर में चायपत्ती या दूसरी चीजें खत्म होती थी तो अगला मदद करने के लिए आगे आता था. उन्होंने कहा, जब मेरे घर में पंखा लगा. सब बिल्डिंग के लोग देखने को आए. उन्होंने बताया कि उनका पहला घर था जहां ट्यूब लाइट लगी थी. 

ये भी पढ़ें- ना कोई पोस्टर, ना गाना रिलीज, फिर भी 1993 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनीं ये फिल्म, जिससे किसी को नहीं थी उम्मीद

200 करोड़ के घर में रहते हैं जितेंद्र

एपिसोड में एक्टर ने कहा, मुझे ऐसे लगता है कि जो मेरी परवरिश, जो संस्कार... मां बाप ने तो दिए ही. पर आपके माहौल से भी आपको बहुत संस्कार मिलते हैं. "मैं आदतों, भाषा और हर लिहाज से एक ठेठ महाराष्ट्रीयन हूं. मैं हीरो इसलिए बन पाया, क्योंकि मैं बहुत अच्छी मराठी बोल सकता था." बता दें कि जितेंद्र का घर, जिसका नाम प्रेम मिलन है. हाउसिंग डॉट कॉम के अनुसार, तुषार कपूर उनके साथ बंगले में नहीं रहते. लेकिन आसपास रहते हैं. जबकि जितेंद्र, उनकी वाइफ शोभा कपूर और एकता कपूर अपने बेटे रवि के साथ रहते हैं. 

जितेंद्र के बारे में 

1960 से 1980 के दशक में जितेंद्र का बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा. वहीं जीने की राह, हमजोली, कारवां, बिदाई, उधार का सिंदूर, धर्मवीर, स्वर्ग नरक, जानी दुश्मन, आशा, मेरी आवाज सुनो, फर्ज और कानून, हिम्मतवाला, तोहफा, मकसद, स्वर्ग से सुंदर, खुदगर्ज और थानेदार जैसी हिट फिल्में दी. वहीं इस दौर में अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना को कड़ी टक्कर दी. 

ये भी पढे़ं- अन्नू कपूर का छलका दर्द, बोले- 'ओम पुरी ने मेरी बहन को धोखा दिया, उसकी जिंदगी तबाह कर दी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com