मिलन लुथरिया निर्देशित फिल्म वन्स अपॉन अ टाइम इन मुम्बई (Once Upon A Time In Mumbaai) 30 जुलाई 2010 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी जितनी शानदार थी, उतनी ही कमाल की इसके सितारों की एक्टिंग भी थी. यही नहीं, इस फिल्म ने अपने स्टाइलिश किरदारों और 1970 के दशक के मुम्बई को पेश करने के लिए भी खूब वाहवाही बटोरी. इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) ने सुल्तान मिर्जा का किरदार निभाया, जो एक गैंगस्टर का रोल था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में अजय देवगन के लुक को लेकर एक दिलचस्प कहानी जुड़ी हुई है? एक ऐसी कहानी जो फिल्म के निर्देशक मिलन लुथरिया ने खुद शेयर की थी.
अजय देवगन के 37 सूटों की कहानी?
'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में अजय देवगन के किरदार सुल्तान मिर्जा का लुक बहुत ही कमाल का था. उनके इस लुक को और भी यादगार बनाने के लिए, खास तौर पर 37 सूट सिलवाए गए थे. ये सूट अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दीवार' से प्रेरणा लेकर डिजाइन किए गए थे, ताकि सुल्तान मिर्जा का किरदार उस दौर की गैंगस्टर स्टाइल के मुताबिक हो. मजेदार बात यह है कि इन 37 सूटों में से अजय ने एक भी सूट नहीं पहना! जी हां, निर्देशक मिलन लुथरिया ने एक इंटरव्यू में बताया था किया कि सभी सूटों को आजमाने के बाद, उन्होंने और उनकी टीम ने फैसला किया कि सुल्तान मिर्जा का किरदार पूरी तरह से सफेद रंग के कपड़ों में ही नजर आएगा. इस ऑल-व्हाइट लुक ने न केवल अजय के किरदार को एक अलग पहचान दी, बल्कि यह लुक दर्शकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हुआ.
अजय देवगन के 37 सूटों का क्या हुआ?
मिलन लुथरिया ने बताया कि यह फैसला अजय के किरदार को और भी प्रभावशाली बनाने के लिए लिया गया. सफेद रंग सुल्तान मिर्जा की पर्सनेलिटी को कमाल का बनाता था. इस लुक ने सुल्तान मिर्जा को एक ऐसे गैंगस्टर के रूप में प्रस्तुत किया, जो न केवल ताकतवर था, बल्कि अपने सिद्धांतों और दिल की सुनता था. बाकी के 37 सूट, जो पहले सिलवाए गए थे, उन्हें बाद में फिल्म के अन्य किरदारों के लिए इस्तेमाल किया गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अजय देवगन की फिल्म का बजट और कलेक्शन?
'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' मुम्बई के अंडरवर्ल्ड की कहानी को दर्शाती है और हाजी मस्तान और दाऊद इब्राहिम जैसे वास्तविक जीवन के किरदारों से प्रेरित है. अजय देवगन के अलावा, फिल्म में इमरान हाशमी, कंगना रनौत, प्राची देसाई और रणदीप हुड्डा भी नजर आए. फिल्म का बजट लगभग 38 करोड़ रुपये था और इसने 85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं