अमेजन ओरिजिनल मूवी 'गहराइयां' का पहला सॉन्ग रिलीज हो गया है. दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक केमेस्ट्री वाले सॉन्ग 'डूबे' का टीजर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था, और अब पूरा गाना रिलीज हो गया है. Gehraiyaan के 'डूबे' सॉन्ग को कौसर मुनीर ने लिखा है और लोथिका झा ने गाया है. इस गाने में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के इश्क को देखा जा सकता है.
Gehraiyaan के 'डूबे' सॉन्ग के संगीतकार कबीर कथपालिय कहते हैं, 'इस फिल्म और इसके संगीत पर काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव था. पहले टीजर के बाद से हमें जो प्यार मिल रहा है, वह बेहद खास और निश्चित रूप से हम्बल रहा है. डूबे के साथ, हम फ्रीफॉलिंग की भावना को रीक्रिएट करना चाहते थे; जिनमें एक नए रिलेशनशिप में जाने की होड़ है. गहराइयां सच में हम सभी के लिए एक स्पेशल अल्बम है और हम वास्तव में उम्मीद कर रहे हैं कि दर्शकों को इसे सुनने में उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसे बनाने में मिला है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ, Gehraiyaan में अनन्या पांडे और धैर्य करवा भी प्रमुख भूमिकाओं के साथ नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. निर्देशक शकुन बत्रा की जौस्का फिल्म्स के सहयोग से वायकॉम18 स्टूडियोज़ और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर विशेष रूप से अमेजन प्राइम वीडियो पर 11 फरवरी को होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं