विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2022

श्वेता नंदा के साथ रोम घूम रही हैं गौरी खान, शेयर की फोटो तो फैंस बोले- शाहरुख और नन्हा अबराम कहां है ?

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा पक्की सहेलियां हैं. गौरी अपनी बेस्टी के साथ इन दिनों रोम भ्रमण पर निकली हैं. दोनों के साथ उनके बच्चे नहीं हैं. गौरी के साथ शाहरुख फोटो में नहीं दिख रहे हैं, ना ही उनके नन्हे बेटे अबराम फोटो में दिख रहे हैं.

श्वेता नंदा के साथ रोम घूम रही हैं गौरी खान, शेयर की फोटो तो फैंस बोले- शाहरुख और नन्हा अबराम कहां है ?
श्वेता के साथ गौरी ने रोम से शेयर की तस्वीरें
नई दिल्ली:

शाहरुख खान(Shah rukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता नंदा(Shweta Nanda) पक्की सहेलियां हैं. गौरी अपनी बेस्टी के साथ इन दिनों रोम भ्रमण पर निकली हैं. दोनों के साथ उनके बच्चे नहीं हैं. गौरी के साथ शाहरुख फोटो में नहीं दिख रहे हैं, ना ही उनके नन्हे बेटे अबराम फोटो में दिख रहे हैं. दोनों के साथ कई दूसरे फ्रेंड्स फोटो में दिख रहे हैं. गौरी खान ने कुल 5 फोटो शेयर की है.

एक फोटो में व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने व्हाइट शू कैरी किया है. वहीं श्वेता नंदा ने ब्लू ड्रेस पहना है और इसके साथ ब्राउन सैंडिल पहनी है. दोनों के साथ फोटो में एक और फ्रेंड दिख रही है. वहीं दूसरी फोटो में श्वेता और गौरी के अलावा 4 और लोग दिख रहे हैं. जबकि अन्य फोटो रोम कला और स्थापत्य के हैं.

रोम बेहद सुंदर औऱ घूमने लायक जगह है. यह इटली की राजधानी है, लेकिन इसके अलावा यह वेटिकन सिटी की भी राजधानी है. इसे दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है. इटली में घूमने लायक कई जगहें हैं. यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी.

बता दें कि श्वेता नंदा राइटर-मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं. वहीं वह अपने पति निखिल नंदा एस्कॉर्ट्स ग्रुप के वर्तमान मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं. उनके बेटा अगस्त्य गौरी की बेटी के साथ द आर्चीज से डेब्यू कर रहा है. दोनों के बच्चे भी आपस में अच्छे दोस्त हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauri Khan, Gauri Khan Shah Rukh Khan, Gauri Khan Age, Gauri Khan And Abram Photos Viral, Gauri Khan Kids, Shweta Nanda, Shweta Nanda Bachchan, Shweta Nanda Dance, Shweta Nanda Daughter, Shweta Nanda Jaya Bachchan, Shweta Nanda Instagram, Shweta Nanda Photo, Shweta Nanda Novel, Gauri Khan Rome Visit, Gauri Khan Rome Photo Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com