विज्ञापन

गौरी को छोड़ मैनेजर पूजा ददलानी के दुपट्टे से पसीना पोंछते दिखे शाहरुख खान, वायरल वीडियो पर हुए ट्रोल, लोग बोले- ‘ये क्या कर रहे हैं?’

लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के दुपट्टे से चेहरा पोंछते नजर आए. उस समय पत्नी गौरी और बेटी सुहाना भी उनके पास थीं. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं.

गौरी को छोड़ मैनेजर पूजा ददलानी के दुपट्टे से पसीना पोंछते दिखे शाहरुख खान, वायरल वीडियो पर हुए ट्रोल, लोग बोले- ‘ये क्या कर रहे हैं?’
शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंग' से ज्यादा एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. सोमवार शाम एक्टर मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. उनके साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं. इस दौरान शाहरुख नीले रंग के कुर्ते में नजर आए, जबकि गौरी पीले और सुहाना हरे रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में थीं. दर्शन के बाद सामने आए एक वीडियो में शाहरुख गर्मी से परेशान नजर आए और उन्होंने पूजा ददलानी के दुपट्टे से अपना चेहरा पोंछ लिया. यह छोटा सा पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

पूजा ददलानी के दुपट्टे से चेहरा पोंछते दिखे शाहरुख

वायरल वीडियो में शाहरुख खान पूजा ददलानी के पास खड़े नजर आते हैं. इसी दौरान वह उनका दुपट्टा लेकर अपना चेहरा पोंछते दिखाई देते हैं. खास बात यह रही कि उस वक्त गौरी खान भी उनके पास मौजूद थीं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पल को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि शाहरुख ने गौरी या सुहाना के दुपट्टे की जगह पूजा का दुपट्टा क्यों इस्तेमाल किया. वहीं कई लोगों ने इसे नार्मल बताया. 

लोगों ने कहा- पूजा सिर्फ मैनेजर नहीं, परिवार का हिस्सा हैं

वीडियो पर कई लोगों ने शाहरुख और पूजा ददलानी की बॉन्डिंग की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि कुछ लोगों के बीच दोस्ती का रिश्ता बेहद अच्छा होता है. वहीं दूसरे यूजर ने पूजा को शाहरुख के परिवार का हिस्सा बताया. कुछ लोगों ने उनके इस सहज व्यवहार को क्यूट मोमेंट भी कहा. हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर भी कमेंट किया कि गौरी वहां मौजूद थीं. एक ने लिखा, 'गौरी के सामने ऐसा करना सही नहीं था'. इस तरह एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. 

बप्पा के दर्शन करने परिवार के साथ पहुंचे थे SRK

शाहरुख खान ने लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया और आरती में भी शामिल हुए. उनके साथ गौरी और सुहाना भी थीं. इससे पहले शाहरुख ने अपने घर मन्नत में गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन के बारे में भी बताया था. AskSRK के दौरान उन्होंने कहा था कि गौरी आरती और पूजा करती हैं और बच्चे व दोस्त घर पर साथ मिलकर वक्त बिताते हैं. उन्होंने इसे बेहद सादा और परिवार के साथ बिताया जाने वाला समय बताया था. 

‘किंग' में सुहाना के साथ नजर आएंगे शाहरुख

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अब सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग' में नजर आएंगे. फिल्म में शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना खान भी साथ दिखाई देंगी. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 तय की है. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: अमिताभ के इस गाने में कितनी बार आया है 'चुम्मा', जुम्मे के दिन मिलने का वादा कर फिर तोड़ दिया था दिल, कविता-सुदेश के आवाज में 35 साल बाद भी सुपरहिट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Gauri, Pooja Dadlani, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com