आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को अपनी पुरानी दोस्त और गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की. इस शादी के बाद से वो लगातार ट्रोल्स के निशाने पर हैं. उनकी शादी को शरियत के मुताबिक गलत बताया जा रहा है. कुछ लोग उनकी उम्र और शादी पर कमेंट कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने इस बात को हाईलाइट किया इस शादी में आमिर की दोनों एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता शामिल नहीं हुई थीं. ये सवाल पहले दिन से सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा में था कि शादी में किरण और रीना शामिल नहीं हुईं.
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं आईं किरण राव और रीना दत्ता?
आमिर खान का अपनी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव से काफी अच्छा रिश्ता है. वे सभी एक परिवार की तरह एक दूसरे का साथ देते और सपोर्ट करते नजर आते हैं लेकिन आमिर खान के इस खास दिन से ये दोनों ही चेहरे गायब थे. वजह पहले तो साफ नहीं थी लेकिन अब आमिर खान के पुराने दोस्त हाजी अमीन ने इस बारे में बात की है.

रेडिफ से बात करते हुए हाजी ने कहा कि शादी के वक्त किरण राव लंदन में थीं. इसलिए वह शामिल नहीं हो पाईं लेकिन उनका बेटा आजाद शादी में शामिल हुआ था. उन्होंने कहा, कुछ लोगों का शादी में नजर ना आना नैचुरल है. कभी कभी लोगों को उनका स्पेस देना भी प्यार और रिस्पेक्ट देने का एक तरीका होता है. आप ऐसे खास मौके पर किसी को अनकम्फर्टेबल महसूस नहीं करवाना चाहते हैं. लेकिन आमिर का सभी के साथ एक हेल्दी रिलेशनशिप है. किरण और रीना दोनों के साथ आमिर प्रोफेशनली काम करते हैं और उनके बीच एक दोस्ताना बॉन्ड है.
'मैंने उन्हें रोते देखा है'
हाजी ने कहा कि आमिर रिश्तों को बहुत अहियमत देते हैं और शादी में भी उनका बहुत यकीन है. वह हर रिश्ते को दिल से निभाते हैं. उन्होंने हमेशा इस बात का ध्यान रखा है कि उनके बच्चों को किसी तरह की कमी महसूस ना हो. उन्होंने कहा आमिर की जिंदगी में नया प्यार आया लेकिन इसमें 15 साल लगे. वे अपना रिश्ता टूटने पर बहुत ही बुरे दौर से भी गुजरे हैं.
यह भी पढ़ें: 69 साल पुराना गाना, उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों के लिए लिखा, रिलीज के बाद बना स्कूलों की प्रार्थना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं