विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2021

गौहर खान ने खास अंदाज में पति जैद दरबार से किया प्यार का इजहार, बोलीं तुम मिले... देखें Video

गौहर खान (Gauahar Khan) अकसर पति जैद के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है.

गौहर खान ने खास अंदाज में पति जैद दरबार से किया प्यार का इजहार, बोलीं तुम मिले... देखें Video
गौहर खान ने खास अंदाज में पति जैद दरबार से किया प्यार का इजहार
  • गौहर खान ने खास अंदाज में पति जैद के लिए किया प्यार का इजहार
  • गौहर खान का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
  • गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर को रचाई थी शादी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान (Gauahar Khan) ने डांसर और म्यूजिक डॉयरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी रचा ली है और इन दिनों दोनो मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं. गौहर खान (Gauahar Khan) अकसर पति जैद के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वह तुम मिले गाने पर एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो में गौहर पति जैद के लिए खास अंदाज में प्यार का इजहार करती हुई नजर आ रही हैं. फैन्स इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं. 

गौहर खान (Gauahar Khan) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-  कल एक शख्स ने मेरे लिए भी कुछ ऐसा ही किया था क्यों जैद दरबार. साथ ही उन्होंने इस कैप्शन के साथ फनी इमोजी भी शेयर किया है. गौहर के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और अब तक इस वीडियो को 2 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है. 

गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) बीते 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे. कोविड-19 के कारण गौहर और जैद की शादी में खास दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे. दोनों की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं, जिसमें दोनों का अंदाज भी देखने लायक था. गौहर खान के करियर की बात करें तो हाल ही में वह तांडव सीरीज में अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई दीं. इस सीरीज में गौहर खान के साथ सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, जीशान अय्यूब, कृतिका कामरा और सुनिल ग्रोवर ने भी मुख्य भूमिका अदा की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauahar Khan, Zaid Darbar, Gauahar Khan Honeymoon, Honeymoon Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com