विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2018

जेल में बंद सलमान के घर लगा सितारों का जमावड़ा, ये स्टार्स पहुंचे गैलेक्सी अपार्टमेंट

काले हिरण का शिकार करने के मामले में सलमान खान को पांच साल की जेल की सजा होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के उनके कई सारे दोस्त खान परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे.

जेल में बंद सलमान के घर लगा सितारों का जमावड़ा, ये स्टार्स पहुंचे गैलेक्सी अपार्टमेंट
सलमान खान (फाइल फोटो)
  • सलमान के घर पहुंचीं हस्तियां
  • सपोर्ट में आया बॉलीवुड
  • गैलेक्सी में सितारों का जमावड़ा
नई दिल्ली: जोधपुर की एक अदालत द्वारा वर्ष1998 में काले हिरण का शिकार करने के मामले में सलमान खान को पांच साल की जेल की सजा होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के उनके कई सारे दोस्त खान परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. मुंबई के बांद्रा उपनगर में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके भाई सोहेल और अरबाज, जीजा आयुष शर्मा समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे. फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी अभिनेता के घर पहुंचे. अरबाज की पूर्व पत्नी मलाइका और उनकी बहन अमृता अरोड़ा, 'रेस 3' के निर्माता रमेश तौरानी, स्नेहा उलाल, डेजी शाह और सोनाक्षी सिन्हा अपने माता-पिता शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा के साथ सलमान के आवास पर जाते हुए देखे गए. 

वीडियो डालकर सलमान के सपोर्ट में बोले मीका सिंह, 'अगर सलमान खान को...'

सोनाक्षी, स्नेहा और डेजी को सलमान ने ही बॉलीवुड में लॉन्च किया था. सलमान के करीबी दोस्त फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'बागी2' की सफलता का जश्न मनाने के लिए रखी पार्टी रद्द कर दी और जोधपुर के लिए रवाना हो गए. फैसला आने के बाद प्रशंसक सलमान के घर के बाहर उमड़ने लगे. उनके घर के बाहर पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया.

Salman Khan की 'टाइगर जिंदा है' के गाने अब भी हिट, जैकलीन का 'एक दो तीन' भी टॉप 10 में शामिल

अपनी आगामी फिल्म 'अक्टूबर' का प्रचार करने के लिए दिल्ली में मौजूद अभिनेता वरुण धवन ने ट्वीट कर कहा, 'मैं जानता हूं कि सलमान भाई और उनके परिवार को न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और वे उसका सम्मान करते हैं. सलमान खान सबसे मजबूत और सबसे ईमानदार लोगों में से एक हैं. मैं जानता हूं और मुझे विश्वास है कि वह मुश्किल वक्त से बाहर निकल जाएंगे.'

VIDEO: जेल में बंद सलमान से मिलने पहुंचीं प्रीति जिंटा

(इनपुट भाषा से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan House Galaxy Apartment, Salman Khan, Bollywood Stars
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com