तीन साल के इंतजार के बाद साउथ सुपरस्टार राम चरण की मचअवेटेड फिल्म गेम चेंजर का टीजर आज यानी शनिवार को लखनऊ के एक स्पेशल इवेंट में रिलीज हो गया है. फिल्म को डायरेक्टर एस शंकर और दिल राजू ने प्रोड्यूस किया है. यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर है, जिसमें सुपरस्टार राम चरण गुंडों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. एक मिनट 31 सेकंड के टीजर में हम एक लड़के की जर्नी को देखते हैं, जो यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करता है. वहीं अगले ही पल सरकारी नौकरी करते हुए वह एक्शन करता हुआ भी नजर आता है.
टीजर में कियारा आडवाणी की भी झलक देखने को मिली है. हालांकि उनके कैरेक्टर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. गौरतलब है कि इससे पहले राम चरण और कियारा को लखनऊ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसकी तस्वीरें वायरल होती हुई नजर आई थीं. वहीं उन्हें शहर में नंगे पैर इवेंट अटेंड करते हुए देखा गया था. जबकि टीजर से पहले मेकर्स ने फिल्म के गानों को भी शेयर किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि 2021 में राम चरण और एस शंकर के कोलॉब की खबरें आई थीं, जिसके बाद मार्च 2023 में मेकर्स ने ऑफिशियली गेम चेंजर की अनाउंसमेंट की थी. कहा जा रहा है कि फिल्म का बजट 200 करोड़ का है. वहीं 10 जनवरी 2025 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जो कि एक आईएएस ऑफिसर की कहानी है, जो निष्पक्ष चुनावों की वकालत करके भ्रष्ट राजनेताओं से लड़ने का प्रयास करता नजर आएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं