बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन 90 के दशक के वो स्टार हैं, जो शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और आमिर के टाइम के आसपास पर्दे पर उतरे थे. 90 के दशक के इन सभी स्टार्स के मुकाबले अजय देवगन का डेब्यू सबसे ज्यादा दमदार और हिट रहा था. अजय ने साल 1991 में एक्शन रोमांटिक फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड में दस्तक दी थी. फिल्म के गाने और एक्टर का दो बाइक पर खड़े होने वाला एक्शन आज भी पॉपुलर है. इसके अगले साल ही अजय ने मार्शल आर्ट फिल्म जिगर की थी, जो सुपरहिट हुई और इसके बाद उनका करियर जम गया. अजय को बॉलीवुड में तीन दशक से ज्यादा का समय हो गया है और इस दौरान एक्टर ने कई ऐसी फिल्में भी ठुकराई जो ब्लॉकबस्टर साबित हुईं.
डर (1993)
सनी देओल और शाहरुख खान स्टारर बेहतरीन फिल्म डर को भुला पाना मुश्किल है. इसमें शाहरुख का रोल काफी खतरनाक और खौफनाक था, जो पहले अजय को ऑफर हुआ था. 90 के दशक में उभरते एक्टर्स नेगेटिव करने से बच रहे थे, लेकिन शाहरुख ने बता दिया कि एक्टिंग में दम हो तो नेगेटिव रोल करके भी हिट हुआ जा सकता है.
करण अर्जुन (1995)
राकेश रोशन के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म करण-अर्जुन एक कल्ट क्लासिक फिल्म है. यह पहली बार था, जब शाहरुख और सलमान खान पहली बार पर्दे पर साथ में आए थे. शाहरुख ने अर्जुन और सलमान ने करण का रोल प्ले किया था. राकेश रोशन ने करण के रोल के लिए पहले अजय को चुना था. फिल्म की स्क्रिप्ट दमदार ना बताकर अजय ने इसे रिजेक्ट कर दिया.
कुछ-कुछ होता है (1998)
करण जौहर को फिल्म कुछ-कुछ होता है में एक स्पेशल रोल के लिए एक खास एक्टर की जरूरत थी. करण जौहर इस रोल के लिए सभी एक्टर्स के पास गए और लेकिन सलमान से नहीं मिले. बाद में खुद सलमान ने करण को कॉल कर कहा, 'और भी सर्च बाकी है या मैं आज जाऊं? इस पर करण जौहर बहुत खुश हुए. सलमान को अमन वर्मा का रोल मिला, जिसे अजय देवगन समेत कई एक्टर्स ने ठुकरा दिया था. सलमान को सपोर्टिंग रोल के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था.
सूर्यवंशम (1999)
हर हफ्ते टीवी पर आने वाली अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सूर्यवंशम में भानु प्रताप के बेटे हीरा ठाकुर का रोल पहले अजय देवगन को ही ऑफर हुआ था, लेकिन 'सिंघम' ने इस रोल को करने से मना कर दिया था, जिसके बाद खुद अमिताभ ने अपने ही बेटे का रोल प्ले किया. फिल्म पिट गई, लेकिन टीवी पर बार-बार आने के चलते यह फिल्म खूब पॉपुलर हो गई है, जिस पर मीम्स भी बनते हैं.
बाजीराव मस्तानी (2015)
संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी एक हिट फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था. रणवीर से पहले संजय ने अजय को बाजीराव के लिए रोल के लिए चुना था, लेकिन एक्टर ने डेट्स और स्क्रिप्ट से जुड़ी कुछ समस्याओं के चलते फिल्म करने से इनकार कर दिया.
पद्मावत (2018)
संजय लीला भंसाली ने बाजीराव मस्तानी के बाद फिल्म पद्मावत के लिए भी अजय देवगन को अहम रोल ऑफर किया था. शाहिद कपूर ने फिल्म में महरवाल रत्न सिंह का किरदार किया था, जो पहले अजय देवगन को ऑफर हुआ था. 'सिंघम' को यह कैरेक्टर पसंद नहीं आया. बता दें, पद्मवात भी भंसाली घराने की हिट फिल्मों में से एक है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं