विज्ञापन

छठी मैया पर बनी पहली हिंदी फिल्म अब OTT पर होगी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर कमाए 75 करोड़, जानें कब और कहां देख पाएंगे मूवी

छठ महापर्व और छठी मैया की लोककथा से प्रेरित फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट को अगर आप भी थिएटर में देखने से चूक गए हैं, और इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे, तो आपका ये इंतजार अब खत्म होने वाला है. सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है.

छठी मैया पर बनी पहली हिंदी फिल्म अब OTT पर होगी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर कमाए 75 करोड़, जानें कब और कहां देख पाएंगे मूवी
थिएटर में छूटी तो अब OTT पर देखिए सिद्धार्थ-तमन्ना की मूवी द वन
IMDB
नई दिल्ली:

छठ महापर्व आने वाला है. छठी मैया की कृपा और उनकी कथा को लेकर के हाल ही में बॉलीवुड में एक फिल्म रिलीज हुई. इन दिनों लोककथाओं से प्रेरित कई तरह की फिल्में बन रही है. 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म द वन भी छठी मैया से प्रेरित होकर बनी थी. सिद्दार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. बता दें कि ये पहली बॉलीवुड फिल्म में जिसमें छठ पूजा को फीचर किया गया था. 

बिहार की लोककथा और छठी मैया से प्रेरित इस फिल्म को अगर आप भी थिएटर में नही देख पाए हैं और इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि ये फिल्म ऑनलाइन कहां पर और कब स्ट्रीम की जाएगी. 

किस ओटीटी पर और कब आएगी द वन

द हनुमान जैसी धार्मिक फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. लेकिन सिद्दार्थ और तमन्ना कि फिल्म द वन को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. ओटीटी नाइट्स इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में बताया गया है कि ये फिल्म 20 नवंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी. हालांकि अभी ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और इसकी तारीख को लेकर के मेकर्स की तरफ से किसी तरह की ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आई है. लेकिन फिल्म के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो के साथ थे. फिल्म के क्रेडिट सीन्स में भी डिजिटल पार्टनर के तौर पर प्राइम वीडियो का नाम था. इस लिए अगर फिल्म 20 नवंबर को स्ट्रीम होती है तो इसको आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: द वन के छठ गीत को सुन गदगद हुए फैंस, शारदा सिन्हा की आवाज ने किया इमोशनल, फैंस बोले- इसी के लिए फिल्म देखेंगे

फिल्म की कहानी 

द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan: Force of the Forest) एक फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी भारतीय लोककथाओं, बिहार के प्राचीन मंदिरों और अलौकिक शक्तियों के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में तमन्ना और सिद्धार्थ काफी समय से अपनी संतान होने के लिए परेशान थे. इसलिए छठ पूजा के अवसर पर अपने गांव पहुंचते हैं. जहां पर वन के रहस्य और छठी मैया की पूजा को लेकर कहानी आगे बढ़ती है. द वन का डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है. बता दें दीपक ने ही फेमस वेब सीरीज पंचायत का भी निर्देशन किया है.  

फिल्म का बजट और कमाई 

द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट के बजट की बात करे तो, विकीपीडिया पर दी गई जानकारी के हिसाब से इसका बजट 80 से 100 करोड़ है. वहीं इसकी बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 75.82 करोड़ रहा है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Vvaan, The Vvaan Movie Ott, The Vvaan Ott Release, The Vvaan Ott Release Date, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com