विज्ञापन

फिल्म डायरेक्टर ने बताया इस एक्टर की वैनिटी वैन का सच, बोले- पांच वैनिटी वैन, एक में नंगा बैठता है साब

फिल्म एक्टर रणवीर सिंह का फिल्मी ग्राफ देखें तो एक्टर ने एक से एक दमदार फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग के दम पर लोगों को अपना फैन बनाया है. एक्टर अब इन दो फिल्मों में नजर आएंगे.

फिल्म डायरेक्टर ने बताया इस एक्टर की वैनिटी वैन का सच, बोले- पांच वैनिटी वैन, एक में नंगा बैठता है साब
फिल्म डायरेक्टर ने बताया इस एक्टर की वैनिटी वैन का सच
नई दिल्ली:

एक जमाना था जब स्टार्स को रेडी होने के लिए एक वैनिटी वैन भी ठीक से नसीब नहीं होती थी और स्टार्स जैसे-तैसे पेड़ के सहारे, या किसी एक वैनिटी वैन के पीछे तैयार हुआ करते थे. लेकिन धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री ने भी तरक्की की और आज हर बड़े स्टार को अलग वैनिटी वैन दी जाती है. लेकिन एक फिल्म स्टार ऐसे हैं जो अपने लिए एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि 7 वैनिटी वैन का अरेंजमेंट करवाते हैं और ये स्टार शाहरुख खान या सलमान खान नहीं, बल्कि ‘धुरंधर' एक्टर रणवीर सिंह हैं. जी हां अपने अतरंगी मिजाज के लिए फेमस एक्टर रणवीर को अपने लिए 7 वैनिटी वैन चाहिए होती हैं, और इन 7 वैन में वो क्या-क्या करते है एक डायरेक्टर ने इसका सच बताया है. आप भी सुनें.

वैनिटी वैन में घूमते हैं नंगे

फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता हाल ही में कॉमेडियन सायरस के पॉडकास्ट में पहुंचे. जहां उन्होंने बताया कि मैं ऐसे भी स्टार्स को जानता हूं जो अपने लिए 5 से ज्यादा वैनिटी वैन भी मंगवाते हैं. संजय कहते हैं, ‘एक वैन उनका पर्सनल स्पेस होती है जिसमें वो नंगे बैठते हैं, दूसरी वैन में वो खुद से अपना मेकअप और हेयर करते हैं और वो वहां चड्डी मैं बैठते हैं. उसके पास तीसरी वैन होती है जहां साहब मीटिंग करते हैं, लोगों से मिलते हैं. चौथी वैन में उनका जिम होता है जहां साहब वर्कआउट करते हैं. इस वैन में उनका ट्रेनर होता है, वैन क्लीन करने वाला होता है, वैन का ड्राइवर होता है, उनका हेयर स्टाइलिस्ट होता है. पांचवी वैन उनके खाना खाने के लिए होती है जहां उनका शैफ उनकी डाइट के हिसाब से खाना तैयार करता है और वहां भी डाइटीशियन होता है. फिर आती है छठी वैन जहां ये 5 वैन का पूरा स्टाफ रहता है'.

ये भी पढ़ें- 1990 में दो हफ्ते में ये दो फिल्में हुईं रिलीज, कहानी सेम, एक्टर्स अलग, जानें क्या हुआ बॉक्स ऑफिस पर हाल

दुनियाभर में चर्चा में 'धुरंधर'

आपको बता दें कि रणवीर सिंह हाल ही में 'धुरंधर' में नजर आए हैं जो एक सुपरहिट फिल्म रही है. अब एक्टर 'डॉन 3' और 'प्रलय' में नजर आएंगे. फिलहाल दोनों ही फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है. लेकिन खबरों की मानें तो 'डॉन 3' की शूटिंग इस साल शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- सनी देओल ने शेयर किया धर्मेंद्र की उस फिल्म का वीडियो, जो 50 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली, बनीं 70s की छठी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Ranveer Singh Vanity Van
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com