विज्ञापन
This Article is From May 07, 2026

1990 में 13 जुलाई और 27 जुलाई को रिलीज हुई थीं 2 फिल्में, सेम टू सेम थी कहानी, बॉक्स ऑफिस एक जीती, दूसरी हारी

1990 two films: 1990 की जुलाई के वो दो हफ्ते जब किरदार बदले, लेकिन कहानी वही पर्दे पर देखने को मिली. बड़े पर्दे पर 'जुड़वां' निकलीं दो अलग-अलग फिल्में

1990 में 13 जुलाई और 27 जुलाई को रिलीज हुई थीं 2 फिल्में, सेम टू सेम थी कहानी, बॉक्स ऑफिस एक जीती, दूसरी हारी
1990 की जुलाई में दो हफ्ते में दो एक जैसी कहानी वाली फिल्म हुई रिलीज
नई दिल्ली:

आज फिल्मी शुक्रवार है और शुक्रवार का दिन हिंदी सिनेमा के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि सालों से इसी दिन पर्दे पर नई फिल्में रिलीज होती हैं, जो न सिर्फ किसी अभिनेता या निर्देशक का करियर निर्धारित करती हैं बल्कि इकोनॉमी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. हर शुक्रवार को सिनेमाघर की खिड़की पर कई कहानियां दर्शकों को देखने को मिलती हैं, लेकिन क्या हो अगर एक ही महीने में 2 हफ्ते के अंतराल में एक ही कहानी देखने को मिल जाए तो? 90 के दशक में ऐसा हुआ, जब सिनेमाघरों में एक ही महीने में ऐसी दो फिल्में रिलीज की गईं, जिनकी कहानी एक जैसी थी, लेकिन किरदार अलग थे. हम बात कर रहे हैं 1990 के दशक में जुलाई के महीने में रिलीज हुई फिल्मों 'जुर्म' और 'हार जीत' की. दोनों फिल्मों की कहानी एक थी, लेकिन किरदार अलग थे, और हैरान कर देने वाली बात यह भी रही कि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया.

1990 में आई थी विनोद खन्ना की हिट फिल्म

Latest and Breaking News on NDTV

पहले बात करते हैं फिल्म 'जुर्म' की. 13 जुलाई की रिलीज हुई जुर्म में विनोद खन्ना इंस्पेक्टर शेखर वर्मा का रोल प्ले किया, जो अपनी पत्नी मीनाक्षी शेषाद्रि से बहुत प्यार करता है लेकिन एक केस की गवाह यानी संगीता बिजलानी की मदद करते-करते उसके प्यार में पड़ जाता है. फिल्म में शादी के बाद के अवैध संबंध को गलती बताया गया है, हालांकि अंत में भावनात्मक संघर्ष से गुजरने के बाद विनोद खन्ना मीनाक्षी शेषाद्रि का दिल फिर जीत लेते हैं. इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था और फिल्म साल की हिट फिल्मों में शामिल हुई थी. 90 लाख के बजट में 3 करोड़ से ज्यादा का फिल्म ने कलेक्शन किया था. 

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र को याद कर हेमा मालिनी की आंखों में आए आंसू, कहा- मुझे नहीं पता कि मैं अपनी बाकी की जिंदगी कैसे बिताऊंगी

सेम कहानी से 2 हफ्ते बाद आई नई फिल्म

Latest and Breaking News on NDTV

जुलाई के महीने में ही 2 हफ्ते बाद यानी 27 जुलाई को, पर्दे पर दस्तक देती है 'हार जीत'. फिल्म का नाम और किरदार भले ही अलग हैं, लेकिन दोनों फिल्मों की कहानी बिल्कुल सेम. 'हार जीत' में कबीर बेदी, माधवी और फराह नाज़ को जुर्म की तरह लव-ट्राएंगल में दिखाया गया, जब कबीर बेदी शादीशुदा होते हुए भी विवाहोत्तर संबंध में लिप्त होते हैं. फिल्म दो रिश्तों के बीच के भावनात्मक संघर्ष को बखूबी दिखाती है. 

इस फिल्म पर बेस्ड थी कहानी

गौर करने वाली बात यह भी है कि यह दोनों ही फिल्में अंग्रेजी फिल्म 'समवन टू वॉच ओवर मी' की कहानी से प्रेरित है. हालांकि एक जैसी कहानी होने के बाद भी दोनों की फिल्मों का दर्शकों का प्यार मिला. 

ये भी पढ़ें- दीपिका चिखलिया के पति की 6 फोटो, पहली मुलाकात में रामायण की सीता पर दिल हार बैठे बिजनेसमैन, फैंस कहेंगे- राम सीता की जोड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jurm, 1990 Release,  1990 Movie Releases, 1990 Box Office Clash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com