बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का दिवाली के दिन 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया. परिवार के अनुसार, उनका निधन 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ.रणवीर सिंह की मौसी की बेटी सौम्या हिंगोरानी ने इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने दादाजी के जीवन को याद किया. सौम्या ने लिखा कि 96 साल की उम्र में भी उन्होंने यंग जैसी जिंदगी जी.
कब हुई मौत
उन्होंने कहा कि यह जीवन शोक मनाने का नहीं, बल्कि जश्न मनाने का है. उनके अनुसार, दादाजी दिवाली के शुभ समय पर दादी के पास चले गए. उन्होंने लिखा कि अब दोनों कुर्सियों पर बैठकर व्हिस्की पीते हुए परिवार को देख रहे होंगे. सौम्या ने डॉ. राम हिंगोरानी को दुनिया का सबसे अच्छा दादा बताया और कहा कि वह आइसक्रीम का एक स्कूप उनके लिए बचाकर रखें.
ऐसे जीते थे जिंदगी
रणवीर सिंह ने फिलहाल अभी तक अपने नाना को लेकर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है. लेकिन पहले उन्होंने अपने नाना के साथ के प्यार भरे रिश्ते के कई पल शेयर किए थे. 2023 में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन के दौरान रणवीर ने नाना का एक वीडियो शेयर किया था. उसमें 93 साल के डॉ. राम हिंगोरानी फिल्म के गाने ‘व्हाट झुमका' पर नाच रहे थे. उन्होंने टी-शर्ट पहनी हुई थी और मजाक में कहा था कि टिक्की छोड़ो, मेरे लिए टकीला लाओ. रणवीर ने तब लिखा था कि नाना असली रॉकी हैं और 93 साल की उम्र में भी रॉकिंग कर रहे हैं.
रणवीर सिंह के बारे में
रणवीर सिंहके घर में हाल ही में खुशियां भी आई हैं. रणवीर और दीपिका पादुकोण ने दशहरे पर अपनी दूसरी बेटी देवी का पहला फोटो शेयर किया था. उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म सितंबर 2024 में हुआ था.
रणवीर सिंह फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय' की शूटिंग में व्यस्त हैं. जय मेहता निर्देशित यह सर्वाइवल थ्रिलर पोस्ट-एपोकैलिप्टिक मुंबई पर आधारित है.
यह भी पढ़ें | पर्दे से पटाखों के बॉक्स तक पहुंचा धुरंधर का हमजा अली मजारी, दिवाली में रणवीर सिंह का दिखा अलग ही क्रेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं