विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2022

फातिमा सना शेख ने शुरू की 'सैम बहादुर' की तैयारी, मेघना गुलज़ार के साथ शेयर की तस्वीर 

बॉलीवुड अदाकारा फातिमा सना शेख निर्देशक मेघना गुलजार की आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी और इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है.

फातिमा सना शेख ने शुरू की 'सैम बहादुर' की तैयारी, मेघना गुलज़ार के साथ शेयर की तस्वीर 
फातिमा सना शेख ने शुरू की 'सैम बहादुर' की तैयारी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अदाकारा फातिमा सना शेख निर्देशक मेघना गुलजार की आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी और इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है. यह फिल्म भारत के सबसे महान युद्ध नायकों में से एक, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है.

सैम मानेकशॉ 1971 में भारतीय सेना के प्रमुख थे जब भारत ने बांग्लादेश की मुक्ति और उसकी स्वतंत्रता के लिए पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ा था. फातिमा ने इंस्टाग्राम पर मेघना गुलजार के साथ एक तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, मैंने 'सैम बहादुर' में अपने किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी है.'

इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल सैम मानेकशॉ की भूमिका में नजर आएंगे. सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी सिल्लो का किरदार निभाएंगी. इस फिल्म की पटकथा भी मेघना गुलजार ने ही लिखी है. फिलहाल तो अभी सैम  बहादुर की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं. फैन्स भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित है. 
 

VIDEO: NDTV से करण जौहर ने कहा, नेपोटिज्म के लिए अभी भी उठाए जाते हैं मेरे ऊपर सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fatima Sana Shaikh, Fatima Sana Shaikh New Movie, Fatima Sana Shaikh Latest Photoshoot, Fatima Sana Shaikh Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com