विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2022

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की पहली तस्वीर वायरल, दुल्हन का जोड़ा देख फैंस भी बोले- वाह...

जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर और शिबानी दांजेकर की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की पहली तस्वीर वायरल, दुल्हन का जोड़ा देख फैंस भी बोले- वाह...
फरहान अख्तर की शादी की तस्वीर वायरल
नई दिल्ली:

कवि, स्क्रीनराइटर और लेखक जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर और शिबानी दांजेकर की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. बता दें कि दोनों की शादी मुंबई के खंडाला स्थित फार्महाउस में हो रही है. वहीं हाल ही में शादी की रस्मों के बीच दोनों की एक तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस और  सेलेब्स के इन तस्वीरों पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं.

शानदार है आउटफिट
बता दें कि शादी की वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिबानी बेहद ही खूबसूरत लाल रंग के गाउन में नजर आ रही हैं. वहीं खुले बाल और उनका अंदाज बाकियों से एक दम हटके है. शिबानी की तस्वीर देख फैंस भी उनके आउटफिट की तारीफ कर रहे हैं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा वाह, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ये एकदम हटके है. वहीं फरहान अख्तर काले रंग के सूट में दिखाई दे रहे हैं. 

कई मेहमान हुए शामिल
शादी में कई मेहमान नजर आए. मेहमानों की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती, ऋतिक रोशन, मां पिंकी, शाहरुख खान, जैसे कई अन्य बड़े सितारे नजर आए. इनके अलावा शिबानी के घर में उनकी बहन अनुषा दांडेकर नजर आईं. 


कौन हैं शिबानी 
बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत हैं शिबानी. उनके बारे में बताएं तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी एंकर अमेरिकन चैनल से की थी. इसके अलावा शिवानी आईपीएल के एक सीजन को भी होस्ट कर चुकी हैं. वे खतरों के खिलाड़ी और कई शोज़ में हिस्सा भी ले चुकी हैं. इसके अलावा मॉडलिंग भी करती हैं. सोशल मीडिया पर शिवानी को करोड़ों लोग फॉलो करते हैं. 

farhan akhtar, farhan akhtar wedding photo viral. farhan akhtar wife, farhan akhtar wedding, farhan akhtar romantic photos viral, shibani dandekar, shibani dandekar instagram, who is shibani dandekar, shibani dandekar dance video viral


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farhan Akhtar, Farhan Akhtar Wedding Photo Viral, Farhan Akhtar Wife, Farhan Akhtar And Shibani Dandekar, Shibani Dandekar Instagram, Shibani Dandekar Wedding Outfit, Who Is Shibani Dandekar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com