विज्ञापन

राजेश खन्ना का किरदार निभाएंगे दामाद अक्षय कुमार, इस फिल्म के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

आरडी बर्मन की बायोपिक को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है. इस फिल्म को लेकर इमरान हाशमी का नाम भी सामने आया था हालांकि उन्होंने साफ किया कि इसके लिए उन्हें अप्रोच नहीं किया गया.

राजेश खन्ना का किरदार निभाएंगे दामाद अक्षय कुमार, इस फिल्म के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
अक्षय कुमार पर्दे पर निभाएंगे अपने ससुर किरदार
Social Media
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार इन दिनों सबसे ज्यादा बिजी एक्टर्स में से एक हैं. पिंकविला में छपी खबर की मानें तो अक्षय कुमार तीसरी बार डायरेक्टर नीरज पांडे के साथ काम करने जा रहे हैं. नीरज के साथ 'बेबी' और 'स्पेशल 26' में काम कर चुके अक्षय अब उनकी आने वाली फिल्म में एक अहम किरदार निभाते नजर आएं. दरअसल नीरज पांडे मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर आर.डी.बर्मन की बायोपिक बना रहे हैं. पिंकविला ने जानकारी दी थी कि इमरान हाशमी को महमूद के रोल के लिए कास्ट किया गया है. अब बॉलीवुड हंगामा ने अक्षय कुमार के किरदार को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है.

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार आर.डी. बर्मन की बायोपिक में सुपरस्टार राजेश खन्ना का रोल निभाएंगे. एक सोर्स ने पब्लिकेशन को बताया, "राजेश खन्ना और आर.डी. बर्मन के बीच का रिश्ता खास था और मेकर्स इसे स्क्रीन पर फिर से दिखाना चाहते हैं. इस रोल के लिए अक्षय कुमार सबसे सही पसंद हैं, क्योंकि ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते हैं." जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय कुमार की शादी ट्विंकल खन्ना से हुई है, जो राजेश खन्ना की बेटी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Akshay kumar

इसके अलावा अक्की खुद भी 'काका' (राजेश खन्ना) के बहुत बड़े फैन हैं. बताया जा रहा है कि एक्टर ने शूटिंग के लिए 10 दिन दिए हैं. यह एक लंबा कैमियो रोल होगा. फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और मेकर्स सितंबर में इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं.

मशहूर म्यूजिक आइकन का रोल फरहान अख्तर निभाएंगे. एक्टर ने इस रोल के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. यह फरहान और अक्षय दोनों के लिए एक यादगार रोल होगा. मेकर्स उस दौर के कई और स्टार्स को भी अहम किरदारों के लिए लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिन्होंने आर.डी. बर्मन की जिंदगी में अहम भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें: 83 की उम्र में 24 घंटे की शिफ्ट में काम कर रहे अमिताभ बच्चन, बताया सेट किन मुश्किलों से हो रहा सामना

नीरज पांडे और फरहान अख्तर अपने-अपने बैनर, फ्राइडे फिल्मवर्क्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत इस प्रोजेक्ट को बना रहे हैं. यह पांडे की दूसरी बायोपिक होगी. इससे पहले उन्होंने क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' बनाई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Rajesh Khanna, RD Barman, Farhan Akhtar, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com